क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

स्मृति ईरानी ने प्रियंका पर लगाया लाल बहादुर शास्त्री के अपमान का आरोप, शेयर किया विडियो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का अपमान करने का आरोप लगाया। ईरानी ने एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं। इसे ईरानी ने पूर्व पीएम का अपामान कहा है।

प्रियंका के पूर्व पीएम के माल्यार्पण पर ईरानी ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश में थी। यहां उन्होंने लंबी गंगा यात्रा की। बुधवार को अपने दौरे के आखिरी दिन प्रियंका वाराणसी के रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गईं। प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण भी किया और उनके पैतृक आवास पर भी गईं।

ईरानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खराब बर्ताव का लगाया आरोप

ईरानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खराब बर्ताव का लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया। ईरानी ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के असली संस्कार को दिखाता है।

<strong>मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़ीं स्‍मृति ईरानी</strong>मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़ीं स्‍मृति ईरानी

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा धोई

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा धोई

वहीं प्रियंका गांधी के पूर्व पीएम शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बादकुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम शास्त्री की प्रतिमा को गंगाजल से धोया। इन लोगों का कहना था कि गांधी के छूने के बाद वो प्रतिमा का शुद्धीकरण कर रहे हैं।

वाराणसी दौरे पर विरोध के बीच प्रियंका गांधी ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजावाराणसी दौरे पर विरोध के बीच प्रियंका गांधी ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा

Comments
English summary
Smriti Irani Alleges Priyanka Gandhi Insult Lal Bahadur Shastri
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X