यूं बचाएं अपने बिजली बिल में हजारों रु.

नयी दिल्ली। गर्मी आते ही तापमान के साथ-साथ आपके घर के बिजली बिल में भी इजाफा होने लगता है। घरों के पंखे और एसी के साथ ही बिजली के बिल रफ्तार पकड़ लेती है। आप भारी-भरकम बिल चुकाने के लिए मजबूर हो जाते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो आपके बिजली के बिल में हजारों रुपयों की बचत कराएंगे।

पंखों का रखें ख्याल

पंखों का रखें ख्याल

घरों में इस्तेमाल होने वाले पंखे अधिक बिजली की खपत करते हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाला पंखा एक घंटे में औसत 75 वॉट्स का उपभोग करता है। ऐसे में बिजली बिल कम करने के लिए बीईई रेटेड पंखों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से आप कम से कम हर साल 365-584 रुपये बचा सकते हैं।

घरेलू अप्लायंसेज

घरेलू अप्लायंसेज

घरेलू अप्लायंसेज में बिजली की सबसे ज्यादा खपत करने वाला अप्लायंस एयर कंडिशनर है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कम से कम कर बिजली बिल बचा सकते हैं।1.5 टन का एसी हर घंटे 1.5 यूनिट्स बिजली खपत करता है, जबकि एक इन्वर्टर एसी सिर्फ 0.91 यूनिट्स खर्च करता है। ऐसे में अपनी समझदारी से आप सालाना 10,702 रुपये बिजली बिल पर बचा सकते हैं।

फ्रिज को न समझे कम

फ्रिज को न समझे कम

आपके बिजली बिल का 15 फीसदी अकेले रिफ्रिजेरेटर इस्तेमाल कर लेता है। ऐसे में अपना बिजली बिल बचाने के लिए अगर आप इसे सही स्थान पर रखें जहां एयर सर्कुलेशन सही से हो तो आप अपनी बिजली बिल में एक साल में 1,552 रुपये बचा सकते हैं।

मेन स्विच रखे बंद

मेन स्विच रखे बंद

जिस डिवाइस का आप इस्तेमाल नहीं करते उन्हें मेन स्विच से बंद करें। ऐसे में आप अपने बिजली पर सालाना 450 रुपये बचा सकते हैं।

गौर से देंखे बिल

गौर से देंखे बिल

अपने बिजली बिल में गौर से देखें कि किस अप्लायंस के लिए आपको कितना बिल देना पड़ रहा है।

समझदारी दिखाएं

समझदारी दिखाएं

अगर आप समझदारी दिखाएं तो आप बिजली बिल में कटौती कर सकते हैं। जैसे अगर डेस्कटॉप के स्थान पर लैपटॉप का इस्तेमाल करें तो आपको बिल में 3,000 रुपये सालाना बचत कर सकते हैं। 1 स्टार रिफ्रिजेरेटर के बदले 5 स्टार रिफ्रिजेरेटर इस्तेमाल करें तो 2,297 रुपये सालाना बचत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+