ओडिशा: गंजाम जिले में पलटी पश्चिम बंगाल के पर्यटकों से भरी बस, 6 की मौत, सीएम ममता ने भेजी टीम
ओडिशा में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
नई दिल्ली, 25 मई: ओडिशा में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हैं। यह हादसा गंजाम के कलिंगा घाट के निकट हुआ है। जहां एक बस पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अग्निशमन अधिकारी प्रधान ने कहा कि पर्यटकों से भरी बस पलट गई। पर्यटक पश्चिम बंगाल से आए थे। वे दरिंगवादी से वापस लौट रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह हादसा बस की ब्रेक फेल होने से हुआ है या ड्राइवर नया था।
ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जानकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के हमारे छह साथी नागरिकों ने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हमारा प्रशासन मृतकों के शीघ्र पोस्टमार्टम, घायलों के इलाज और उनकी वापसी के लिए ओडिशा के अधिकारियों के साथ बात कर रहा है। प्रमुख सचिव, आपदा प्रबंधन और विधायक उदयनारायणपुर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम को ओडिशा के लिए रवाना किया है।












Click it and Unblock the Notifications