मेघालय में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन, अब तक 6 की मौत

मेघालय में लगातार हुई बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने हुई मौतों पर शोक जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

शिलांग। शनिवार को मेघालय में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारी भूस्खलन हुआ जिसमें अब तक छह लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना में एक लापता है और नौ लोग घायल हुए हैं।

सो रहे 5 लोगों को लील गया भूस्खलन

सो रहे 5 लोगों को लील गया भूस्खलन

स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के अधिकारी ने बताया है कि री-भोई जिले के थारिया इलाके के एक इंडस्ट्रियल यूनिट में लैंडस्लाइड की वजह से पांच लोगों की तब मौत हो गई जब वो सो रहे थे। 60 साल की एक बुजुर्ग महिला लापता है। इस महिला को खोजने के लिए रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। एसडीआरएफ के अधिकारी ने बताया है कि मरनेवाले अधिकांश मजदूर हैं जो वेनीर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे।

घर के साथ बच्ची भी मलबे में बह गई

घर के साथ बच्ची भी मलबे में बह गई

एक दूसरी घटना में पूर्वी खासी पहाड़ी जिला के एक इलाके में भूस्खलन की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। भूस्खलन में आया मलबा घर सहित बच्ची को भी बहा ले गया। बच्ची को कीचड़ से निकाला गाय लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए जांच के आदेश

भूस्खलन में हुई मौतों पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने इंडस्ट्रियल यूनिट में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावे स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी को भी राज्य सरकार ने निर्देशित किया है कि आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+