मुलायम सिंह यादव होंगे 6 पार्टियों को मिलाकर बनी जनता पार्टी के अध्यक्ष
नई दिल्ली। जनता पार्टी का आखिरकार आज ऐलान हो गया है। जनता दल में सपा, जदयू, राजद, जेडीएस, आईएनएलडी, लोजपा पार्टियों का विलय हुआ है। साथ ही इस पार्टी के चुनाव चिन्ह और अन्य अहम बातों का फैसला लेने के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया है जिसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।

वहीं 6 पार्टियों के मिलाकर बने इस नये दल के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। वहीं पार्टी के नाम, चुनाव चिन्ह और झंड़े पर फैसला लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें शरद यादव, एचडी देवेगौड़ा, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार शामिल है।
इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार ने जनता के लिए एक भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है। चुनावी सभा के दौरान किये गये सभी वादों को मोदी सरकार पूरी तरह से भूल गयी है।
इस मौके पर बोलते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए हम एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगे। लालू ने कहा कि किसी भी हाल में देश को सेक्युलर ताकतों के हाथ में नहीं जाने देंगे।
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हम पूर्व में भी कई मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक साथ जनता के अहम मुद्दों को उठायेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के अहम फैसलों पर हम कुछ दिनों में फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications