झारखंड: दुमका में बंदूक की नोक पर पीएनबी से लूटे 34 लाख रुपए
नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छह आदमी जिन्होंने अपने मुंह पर नकाब बांध रखा था और उनके पास हथियार था, उन्होंने अचानक से दुमका के संथल परगना क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर धावा बोल दिया और इन लोगों ने बंदूक की नोक पर 34 लाख रुपए लूट लिए। यह घटना बीती रात की है। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है औऱ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी भी बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications