जेडीएस-कांग्रेस को साथ लाने में थी सीताराम येचुरी की अहम भूमिका
नई दिल्ली। कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा की येदुरप्पा सरकार दो दिन के भीतर गिर गई उसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार रास्ता साफ हो गया है। हालांकि इस पूरे राजनीतिक प्रकरण के पीछे दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता की भूमिका काफी अहम है। लेकिन कर्नाटक में सरकार गठन के पीछे सीपीआई नेता और पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी काफी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने दोनों ही दलों को एक साथ लाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।

आपको बता दें कि कुमारस्वामी बुधवार को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे और कर्नाटक की सत्ता संभालेंगे। कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के बाद कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान किया था, जिसके बाद कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। लेकिन इस बीच जिस तरह से भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार येदुरप्पा ने अपनी दावेदारी ठोंकी और शपथ ग्रहण किया उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे के भीतर फ्लोर टेस्ट का फैसला सुनाया।
इस बीच सोनिया गांधी और राहुल गांधी से आज कुमारस्वामी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के खाते में 20 मंत्री आ सकते हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 33 मंत्रियों की जगह है जिसमे से 13 मंत्रीपद जेडीएस के विधायकों को मिल सकते हैं। लेकिन अगर कांग्रेस को 20 मंत्रीपद भी मिलता हैं तो भी सरकार में कांग्रेस की भागीदारी कम रहेगी क्योंकि पार्टी के खाते में 76 विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें- Karnataka: राहुल-सोनिया से मुलाकात से पहले कुमारस्वामी का विधायकों को बड़ा निर्देश












Click it and Unblock the Notifications