प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने 6 दिन की कस्टडी में भेजा, हो सकता है पोटेंसी टेस्ट
यौन शोषण मामले में आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना की एसआईटी पोटेंसी जांच कराने का विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी इसको लेकर तैयारी कर रही है और कोर्ट से इसकी अपील कर सकती है।
आज एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई थी। इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए। दरअसल प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई अश्लील वीडियो वायरल हुए थे।

6 दिन तक कस्टडी में रहेंगे
स्पेशल कोर्ट ने प्रज्वल को 6 दिनके लिए एसआईटी की कस्टडी में भेज दिया है। प्रज्वल को आज विशेष कोर्ट के जस्टिस केएन शिवकुमार के सामने पेश किया गया था। यहां एसआईटी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की कस्टडी दी है।
वकील को मिलने की होगी इजाजत
कोर्ट ने 4 जून तक के लिए प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी की कस्टडी में भेज दिया है। हालांकि इस दौरान हर रोज प्रज्वल के वकील सुबह एक घंटे के लिए मिल सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि प्रज्वल गुरुवार को बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां एसआईटी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच गिरफ्तार
एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने प्रज्वल को एसआईटी के हवाले कर दिया था। इससे पहले उनके पिता एचडी रेवन्ना को भी यौन शोषण और किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के कुछ घंटों के बाद प्रज्वल को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तारी
गौर करने वाली बात है कि प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के बर्लिन से भारत लौटे हैं। तकरीबन एक महीने तक वह विदेश में थे। उनके पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट था, जिसे रद्द करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी और अमित शाह को पत्र लिखा था।
हो सकता है पोटेंसी टेस्ट
एसआईटी की ओर से जानकारी दी गई कि प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के म्युनिख शहर से वापस आ गए हैं। उनसे पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय लेकर गई। बहरहाल एसआईटी पोटेंसी टेस्ट के जरिए यह साबित करने की कोशिश करेगी कि क्या प्रज्वल महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता रखते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications