BLO ने SIR फॉर्म भरा या नहीं? घर बैठे मिनटों में मोबाइल पर ऐसे करें चेक—देर हुई तो वोटर लिस्ट से कट जाएगा नाम!
SIR Form Status Check Online BLO: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) 2026 की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब इसमें कुछ ही दिन बचे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO घर-घर जाकर SIR फॉर्म जुटा रहे हैं।
अगर आपने भी अपना एन्यूमरेशन फॉर्म BLO को दिया है तो अब सबसे जरूरी काम है यह जानना कि आपका फॉर्म पोर्टल पर अपलोड हुआ है या नहीं। क्योंकि इस बार ECI बेहद सख्ती से समयसीमा का पालन करा रहा है और फॉर्म अपलोड न होने पर नाम काटे जाने के मामले कई राज्यों में सामने आ चुके हैं। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि BLO ने आपका SIR फॉर्म सही तरीके से सब्मिट किया है या नहीं। अच्छी बात यह है कि आप इसे सिर्फ मोबाइल के जरिए मिनटों में खुद चेक कर सकते हैं।

🟡 क्या होता है SIR एन्यूमरेशन फॉर्म?
यह एक आधिकारिक फॉर्म है जिसे चुनाव आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए इस्तेमाल करता है। BLO घर-घर जाकर यह फॉर्म देते हैं जिसमें मतदाता का नाम, EPIC नंबर, पता और परिवार की जानकारी प्री-फिल्ड होती है।
मतदाता को अपनी नई फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और आवश्यक बदलाव इसमें जोड़ने होते हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।
🟡 मोबाइल से ऐसे चेक करें कि BLO ने आपका SIR फॉर्म सब्मिट किया या नहीं
अगर आपने ऑफलाइन फॉर्म भरा है या ऑनलाइन जानकारी दी है, तो अब आप पोर्टल पर खुद जांच सकते हैं कि आपकी डिटेल्स अपलोड हो चुकी हैं या नहीं।
1. सबसे पहले पोर्टल खोलें
अपने मोबाइल पर ब्राउजर में voters.eci.gov.in खोलें।
2. SIR सेक्शन पर जाएं
होमपेज में Special Intensive Revision (SIR) - 2026 सेक्शन में जाकर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।
3. लॉगिन करें
अब आप Registered Mobile No., Email ID या EPIC Number में से किसी से भी लॉगिन कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर Request OTP दबाएं और आए हुए OTP से लॉगिन करें।
4. Fill Enumeration Form पर क्लिक करें
लॉगिन के बाद दोबारा Fill Enumeration Form चुनें और अपना राज्य सेलेक्ट करें।
5. EPIC Number डालें
अब अपना वोटर कार्ड नंबर यानी EPIC No दर्ज करें और Search पर क्लिक करें।
6. अब दिखेगा SIR फॉर्म का स्टेटस
अगर BLO ने आपका फॉर्म अपलोड कर दिया है तो स्क्रीन पर लिखा आएगा- "आपका फॉर्म पहले ही मोबाइल नंबर XXXXXXXX के साथ जमा कर दिया गया है।"
अगर यह मैसेज नहीं आता तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी अपलोड नहीं हुआ है और आपको तुरंत अपने BLO से संपर्क करना चाहिए।
🟡 स्टेटस में क्या दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं?
अगर आप देखते हैं कि-
• आपके नाम के आगे गलत मोबाइल नंबर दिख रहा है
• आपका फॉर्म भरे बिना "Submitted" दिखा रहा है
• आपकी डिटेल्स किसी और व्यक्ति की दिख रही हैं
तो यह तकनीकी त्रुटि या मानवीय गलती हो सकती है। ऐसे में तुरंत अपने BLO को स्क्रीनशॉट भेजें ताकि समय रहते आपका फॉर्म सही तरीके से सब्मिट हो सके।
🟡 अगर BLO ने फॉर्म नहीं भरा तो ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं
अगर किसी वजह से BLO ने आपको फॉर्म नहीं दिया है, तो घबराएं नहीं।
आप स्वयं भी ऑनलाइन Enumeration Form भर सकते हैं।
बस ध्यान रखें-
• आपका मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक होना चाहिए
• आधार और वोटर ID कार्ड में नाम एक जैसा होना चाहिए
• आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा
ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको व्यक्तिगत जानकारी, परिवार के सदस्यों के डेटा और फोटो अपलोड करना होता है।
🟡 कब तक अपलोड होंगे फॉर्म?
चुनाव आयोग ने BLO को 4 दिसंबर तक सभी फॉर्म अपलोड करने का निर्देश दिया है। बड़ी संख्या में फॉर्म मिलने के कारण कई जगह स्टेटस अपडेट होने में समय लग रहा है। अगर आपका स्टेटस अभी नहीं दिख रहा है, तो थोड़ा इंतजार करें। और अगर अंतिम तारीख नजदीक हो गई हो तो सीधे BLO से संपर्क करना बेहतर है।
🟡क्यों जरूरी है स्टेटस चेक करना?
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी की वजह से कई राज्यों में लाखों नाम हटाए जाने की खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में आपका नाम भी गलती से डिलीट हो सकता है। इसलिए यह चेक करना बेहद जरूरी है कि आपका फॉर्म सही तरीके से अपलोड हुआ है या नहीं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications