SIR Deadline: यूपी समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई FIR की समयसीमा, आपके राज्य में अब कब-तक भर सकते हैं फॉर्म?
SIR Deadline: देशभर में चल रही विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी SIR 2026 को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। कई राज्यों में लगातार बढ़ते आवेदनों और तकनीकी कारणों के चलते ECI ने दावा व आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में यह विस्तार सीधे करोड़ों मतदाताओं को राहत देने वाला है। इन सभी राज्यों में लगभग एक से दो हफ्ते तक की समयसीमा बढ़ाई गई है।
🟡 यूपी को मिली सबसे ज्यादा राहत: नई तारीख 31 दिसंबर 2025
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर सबसे ज्यादा दबाव था। तमाम जिलों से मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं की दोबारा जांच के लिए अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगा था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आयोग को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मांगा गया था और आयोग ने इसे स्वीकार कर लिया। यूपी में अब SIR की अंतिम तिथि 26 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 की गई है।

🟡 तमिलनाडु और गुजरात में 19 दिसंबर तक सकते हैं SIR का फॉर्म
तमिलनाडु और गुजरात में SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख पहले 14 दिसंबर 2025 थी लेकिन इसे बढ़ाकर अब 19 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि दोनों राज्यों के मतदाताओं को अपने दस्तावेज तैयार करने और जमा कराने के लिए पूरे 5 अतिरिक्त दिन मिल गए हैं।
🟡 MP, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में तारीख बढ़कर 23 दिसंबर
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए भी आयोग ने राहत भरा फैसला किया है। यहां SIR की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 कर दी गई है। बढ़ी हुई तारीख इन राज्यों में लंबित सत्यापनों को पूरा करने में मदद करेगी।
🟡 UP में SIR की नई टाइमलाइन: जानिए पूरा कैलेंडर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक तारीख 1 जनवरी 2026 पर आधारित SIR की संशोधित प्रक्रिया इस प्रकार है।
- गणना अवधि (जांच पड़ताल की अवधि या डिटेल्स की जांच करने का समय): अब 26 दिसंबर 2025 तक
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होना या प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होना: 31 दिसंबर 2025
- दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026
- शिकायतें और सुधारों को निपटाने का समय: 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026
- फाइनल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट: 28 फरवरी 2026
🟡 चुनाव आयोग की अपील: बढ़ी हुई तारीख का पूरा लाभ उठाएं
ECI ने सभी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने दस्तावेज जमा करें ताकि मतदाता सूची में कोई गलती न रह जाए। आयोग का कहना है कि ये अतिरिक्त दिन मतदाताओं को बिना जल्दबाजी के प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे।
अगर आप इन राज्यों में से किसी एक में रहते हैं, तो अब आपके पास अपनी जानकारी अपडेट कराने का सुनहरा मौका है। बढ़ी हुई समयसीमा खत्म होने से पहले SIR फॉर्म जरूर भर दें, ताकि आगामी चुनावों में आपका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके।












Click it and Unblock the Notifications