देश के सबसे यंग पिता की अनोखी शादी, बाराती बनें अनाथ बच्चे और जानवर
नयी दिल्ली। देश के सबसे यंग पिता आदित्य तिवारी ने शादी कर ली है। डाउन सिंड्रोम से पीड़िता बच्चे को गोद लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर चर्चा में आए आदित्य को आखिरकार अर्पिता का साथ मिला। इंदौर की रहने वाली अर्पिता और पूणे के रहने वाले आदित्य ने अनोखे अंदाज में शादी की।

इस शादी में ना कोई ताम-झाम था, ना बैंड बाजा। बाराती भी अनोखे थे। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य ने अपनी शादी में अनाथालय और झुग्गी में रहनेवाले बच्चों को बुलाया। शादी में मौके पर जानवरों को भी दावत खिलाई गई। अपनी शादी पर आदित्य ने 1000 पेड़ लगाए। इस शादी की ख़ासियत यही थी कि इसमें जान पहचान वाले कुछ ही लोगों को बुलाया गया था।
आपको बता दें कि 2 साल की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद इस साल जनवरी में आदित्य ने एक डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे को गोद लिया। इस बच्चे को गोद लेने के लिए उन्हें एक लंबे संघर्ष से गुजरना पड़ा। बिन्नी, जिन्हें अब उनके पिता अवनीश कह कर बुलाते हैं उसे गोद लेने के लिए आदित्य ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल भारतीय कानून के हिसाब से बच्चे को गोद लेने के लिए पिता की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए, लेकिन आदित्य की उम्र 25 साल ही थी। जिसकी वजह से वो बिन्नी को गोद नहीं ले पा रहे थे।
लगभग एक साल तक उन्होंने विभिन्न स्तर पर इस बच्चे को गोद लेने के लिए लड़ाई लड़ी, जिसके बाद अक्टूबर 2015 में गोद लेने की उम्र घटाकर 25 साल कर दी गई और उसके बाद ही आदित्य बिन्नी के पिता बन पाए। आदित्य के मुताबिक उनकी पत्नी अमृता भी उनके बेटे से उतना ही प्यार करती है, जितना की वो करते हैं। परिवार वाले भी इस शादी से बेहद खुश है।












Click it and Unblock the Notifications