Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TRP की टॉप-5 लिस्ट से बाहर हुआ 'इंडियन आइडल 12', विवादों का पड़ा शो पर बड़ा असर!

मुंबई, जून 10: अचानक से विवादों में आए इंडियन आइडल 12 की टीआरपी को बड़ा झटका लगा है। शो के कंटेंट और मेकर्स को लेकर महान गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बयान के बाद सिंगिग रियलिटी शो देखते ही देखते विवादों से घिर गया। वहीं अमित कुमार के बाद शो के विनर रहे अभिजीत सावंत के बयान से भी लोग चौंक गए थे। इतना ही नहीं फिर इसी कतार में फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने भी कंटेस्टेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। जिसका खामियाजा अब शो को भुगतना पड़ रहा है।

 TRP लिस्ट से खिसक रहा शो

TRP लिस्ट से खिसक रहा शो

इंडियन आइडल 12 लगातार टीआरपी लिस्ट से खिसकता जा रहा है। अब स्थिति यह हो गई है कि शो टॉप 5 की लिस्ट से भी गायब हो गया है। बार्क इंडिया की ओर 22वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आई है। जहां पिछले कई हफ्तों से 'इंडियन आइडल 12' ने अपनी जगह टीआरपी लिस्ट में बनाए रखी थी, लेकिन इस हफ्ते शो के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। सिगिंग रियलिटी शो अब की बार टीआरपी की लिस्ट से फिसल गया है।

कंट्रोवर्सी से भरा 12वां सीजन

कंट्रोवर्सी से भरा 12वां सीजन

दरअसल इंडियन आइडल 12 इस बार कंट्रोवर्सी से भरा रहा है। सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला यह रियलिटी शो कभी अपने कंस्टेंट की सिंगिंग स्टाइल तो कभी गेस्ट की तौर पर शामिल होने वाले जजों के बयानों से सुर्खियों में हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर कहा था कि उनको वहां प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा था, जिसके बाद से विवाद का शो से नाता टूट नहीं रहा, बल्कि और गहरा हो रहा है। अब इस विवाद में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने कहा कि अमित कुमार के मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

सुपर डांसर चैप्टर 4 ने पछाड़ा

सुपर डांसर चैप्टर 4 ने पछाड़ा

इधर शो की टीआरपी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीआरपी लिस्ट में इंडियन आइडल 12 की सीट को अब डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 4 ने हासिल कर लिया है। ये शो अब टीआरपी की लिस्ट में 5वे नंबर पर आ गया हैं। शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु इस शो को जज करते हैं। वहीं लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जो काफी लंबे समय से व्यूअर्स का फेवरेट बना हुआ है। वो चौथे नंबर पर है।

जानिए कौन है नंबर 1

जानिए कौन है नंबर 1

वहीं जिस शो को इस बार दर्शकों का प्यार मिला है वो है 'अनुपमा' सीरियल। इस बार टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान हासिल किया है। इसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड रोल निभा रहे हैं। पहले साीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नंबर एक पर था, लेकिन इस बार यह दूसरे नंबर पहुंच गया। ऐसे ही स्टार प्लस के ही एक और टीवी सीरियल 'इमली' ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+