नाबालिग को किस करने पर बोले सिंगर पापोन, मुझे जो कुछ कहा जा रहा, वो दुख पहुंचाने वाला

नई दिल्ली। फेसबुक लाइव में म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' की कंटेस्टेंट को किस करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर पापोन ने कहा है कि जिस तरह से उनको निशाना बनाया जा रहा है, वो ठीक नहीं है। उन्होंने इसको लेकर जारी स्टेटमेंट में कहा है कि मैंने कुद वो वीडियो फेसबुक पर शेयर की, फिर मेरे दिल में कोई गलत बात कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा है कि मैं दो बच्चों का पिता हूं और जिस तरह की बातें मुझे कही जा रही हैं, वो दिल तोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका परिवार भी कह चुका है कि मेरा इरादा कोई खराब नहीं था लेकिन इसके बावजूद लोग मेरे चरित्रहनन पर लगे हुए हैं।

&TV ने भी जारी किया बयान

&TV ने भी जारी किया बयान

पापोन के वकील ने इसको लेकर कहा है कि एक वकील ने बिना मामले को जाने शिकायत कर दी, इससे लड़की और उसके परिवार को धक्का पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये समझना चाहिए कि गायक ने ही वीडियो को पब्लिक डोमेन में रखा, उनका कोई गलत उद्देश्य इस मामले में नहीं था। &TV ने मामले को लेकर अपने बयान में कहा है कि प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने और संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़े रहना चैनल की प्राथमिकता रही है। चैनल ने कहा है कि प्रतिभागियों की सुरक्षा को लेकर वो कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।

 नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स में भी शिकायत

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स में भी शिकायत

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के प्रियांक कानूनगो ने कहा है कि उन्हें भी इस मामले में शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। प्रियांक ने कहा कि पहली नजर में ये पोक्सो एक्ट के उल्लंघन का मामला लग रहा है।

शो के जज हैं पापोन

शो के जज हैं पापोन

सिंगर पापोन &TV के म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' में जज हैं। शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए पापोन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक लड़की को किस कर रहे हैं। पापोन ने इस लाइव वीडियो के दौरान एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, वहीं उनकी आलोचना भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+