नेहा कक्कड़ ने फोटोशूट में अचानक उतार दिया अपना गाउन, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ ने फोटोशूट में अचानक अपना गाउन उतार दिया, यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें फटीं रह गईं।

नई दिल्ली। अपनी खूबसूरत आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना गाउन उतारती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले हाल ही में नेहा उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु कोहली के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था। अचानक हुए इस ब्रेकअप की वजह से नेहा डिप्रेशन में चली गईं थी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अपने फैंस के साथ इस बात को शेयर भी किया था। (वीडियो: खबर के आखिर में)

फोटोशूट में उतारा गाउन

फोटोशूट में उतारा गाउन

अब नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ फोटो शूट कराती हुई नजर आ रही हैं। नेहा ने वीडियो में ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ है। फोटोशूट के दौरान नेहा अचानक अपना गाउन उतारने लगती हैं। नेहा को गाउन उतारते देख सोनू निगम भी घबरा जाते हैं। दरअसल नेहा अपने गाउन का केवल निचला हिस्सा उतारती हैं और इसके बाद ठहाके मारकर हंसती है। नेहा को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।

तस्वीर में बनाया नेहा का मजाक

तस्वीर में बनाया नेहा का मजाक

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके सरनेम का मजाक बनाया गया था। इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ के नाम के आगे चार अलग-अलग तस्वीरों पर 'नेहा नहाकर', 'नेहा रोकर', 'नेहा तैयार होकर' जैसे सरनेम लगाकर यूजर्स ने उनका मजाक बनाया था। हालांकि नेहा ने इस तस्वीर को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'हाहाहा...बेहद क्रिएटिव! लेकिन नेहा हंसकर कहां है।'

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में रहीं नेहा

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में रहीं नेहा

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ का बीते दिनों ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद नेहा काफी दिनों तक डिप्रेशन में रहीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो स्टेज पर रोती हुई नजर आ रहीं थी। यह वीडियो अहमदाबाद में एक शो का था। वीडियो में नेहा माइक लेकर वहां मौजूद लोगों से कहती हैं कि यहां जितने लोगों ने प्यार किया होगा, उनके दिल टूटे होंगे। इसके बाद नेहा 'तुझे चाहा रब से ज्यादा, फिर भी ना तुझे पा सके' गाते हुए रोने लगती हैं। वीडियो में नेहा बार-बार अपने आंख पोंछते हुए दिखाई देती हैं।

इंस्टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्ट

इससे पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन में होने की बात भी फैंस के साथ शेयर की थी। नेहा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। इस दुनिया के सभी नेगेटिव लोगों का शुक्रिया। आप लोग मुझे जिंदगी का सबसे खराब दौर देने में सफल रहे। मुबारक हो, आप सफल रहे। मैं साफ करना चांहूगी कि ऐसा किसी एक-दो लोगों की वजह से नहीं है, ये उस दुनिया की वजह से है, जो मुझे मेरी पर्सनल लाइफ तक नहीं जीने दे रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+