सिंगर नीति मोहन ने बेटे को दिया जन्म, पिता बने निहार पाड्या ने खूबसूरत फोटो शेयर दी गुड न्यूज
मुंबई, 3 जून: सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या के घर में एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। नीति मोहन ने गुरुवार को एक प्यारे से बेट को जन्म दिया है। पहली बार पापा बने एक्टर एक्टर निहार पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए ये खुशखबरी अपने प्रसंशकों को दी है। इसके साथ ही निहार पांड्या ने नीति के साथ एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है जिसके बाद फैंस नीति मोहन और निहार पांड्या को बधाई दे रहे हैं कई सेलेब्स भी मुबारकबाद दे रहे हैं।

41 की उम्र में पिता बने निहार ने दी ये गुड न्यूज
41 की उम्र में पिता बने निहार ने 'छोटे बच्चे' के आने की गुड न्यूज देते हए पोस्ट लिखी बेबी पांड्या यहाँ है! यह नीति मोहन और निहार पांड्या के लिए उत्सव का समय है क्योंकि वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।

निहार ने लिखी ये पोस्ट और शेयर की ये बात
निहार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे लड़के को वह सब कुछ सिखाने का मौका देती है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वह हर दिन मेरे जीवन में अधिक से अधिक प्यार फैलाती रहती है। सबसे महत्वपूर्ण बात, नीति और हमारे नवजात शिशु दोनों स्वस्थ और ठीक हैं।"
ईमानदारी से भगवान का शुक्रिया कहता हूं
भगवान, डॉक्टरों और उनके निकट और प्रियजनों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा "आज मुंबई में इस बादल/बरसात के दिन, हमने अपने 'बेटे-उदय' को देखा..हाथ जोड़कर, मोहन और पांड्या ईमानदारी से भगवान का शुक्रिया कहता हूं। डॉक्टर्स परिवार, दोस्त और सभी शुभचिंतक हम पर हमेशा अपार देखभाल, प्यार और समर्थन किया इस सबके लिए आप सभी का धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications