डॉक्टर को थप्पड़ जड़ने के मामले में मीका हुए गिरफ्तार, तुरंत ही हो गई बेल
नई दिल्ली। सिंगर मीका को डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीका ने एक कार्यक्रम के दौरान 12 अप्रैल को एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।

दिल्ली पुलिस ने मीका को गिरफ्तार करके इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन ले गयी है।मीका पर लाइव कार्यक्रम के दौरान एक फैन को थप्पड़ जड़ने के चलते पुलिस ने गिरफ्तार करके धारा 323, 326 और 327 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं उनके भाई दलेर मेंहदी ने कहा कि मीका जमानत मिल गयी है।
वहीं मीका सिंह का आरोप था कि जब मैं कार्यक्रम कर रहा था तो एक युवक ने महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा था और उनके उपर अश्लील इशारे कर रहा था। मीका का कहना है कि यह व्यक्ति बहुत ही नशे में धुत था जिसे मैंने रोकने का प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications