मुंबई के क्‍लब में क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ गिरफ्तार किए गए सिंगर गुरु रंधावा ने दी ये सफाई

मुंबई के क्‍लब में क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ गिरफ्तार किए गए सिंगर गुरु रंधावा ने दी ये सफाई

Guru Randhawa: सोमवार (21 दिसंबर) की देर रात क्रिकेटर सुरेश रैना के साा गायक गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्‍हें और अन्‍य लोगों को मुंबई के एक क्लब में छापे के दौरान कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए बुक किया गया था। बाद में आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। गुरु रंधावा ने अब एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें 'अनजाने में हुई घटना का गहरा अफसोस है' और स्थानीय अधिकारियों के 'रात के कर्फ्यू है के फैसले के बारे में उन्‍हें पता नहीं था'।

Guru Randhawa

गुरु रंधावा द्वारा जारी किए गए बयान में लिखा है, "गुरु रंधावा, जिन्होंने उसी सुबह दिल्ली लौटने से पहले अपने करीबी दोस्तों के साथ रात के खाने के लिए प्‍लानिंग की थी उन्‍होंने कहा कि कल रात हुई अनजाने में हुई इस घटना पर गहरा अफसोस है। दुर्भाग्य से, उन्हें स्थानीय अधिकारियों के फैसले की जानकारी नहीं थी। वह भविष्य में सभी एहतियाती उपाय करके सरकारी दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करेंगे ये वादा करता हूं। अब तक वह कानून का पालन करने वाला नागरिक रहा हूं और आगे भविष्‍य में भी रहूंगा। बता दें गुरु रंधावा एक लोकप्रिय गायक हैं, जिनके पास कई लोकप्रिय गाने गाएं हैं। उनके कुछ गीतों में मोर्नी बांके, बान जा रानी, ​​सूट सूट, लाहौर, आउटफिट, और नोरा फतेही नाम के नवीनतम ट्रैक में नच मेरी रानी शामिल है।

रंधावा के साथ क्रिकेटर सुरेश रैना को भी बुक किया गया था

रंधावा के साथ क्रिकेटर सुरेश रैना को भी बुक किया गया था। इससे पहले आज सुरेश रैना ने भी एक बयान जारी किया था जिसमें लिखा था, "सुरेश एक शूट के लिए मुंबई में थे उन्‍हें एक मित्र द्वारा अचानक डिनर के लिए आमंत्रित किया गया था। स्थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में पता उन्‍हें पता नहीं था। एक बार सूचित करने के बाद, उन्होंने तुरंत अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन किया और दुर्भाग्यपूर्ण और अनजाने में हुई घटना पर पछतावा किया।

रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान भी हुई थीं अरेस्‍ट
इनके अलावा रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और क्लब के सात कर्मचारियों को भी रंधावा और रैना के साथ गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सहार पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गायक गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना उन लोगों में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया था और मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए बुक किया गया था। अन्य लोगों के साथ दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार (21 दिसंबर) को नगर निगम क्षेत्रों में 15 दिनों की अवधि के लिए कर्फ्यू घोषित किया था। ब्रिटेन में फैले कोरोनावायरस के एक नए प्रकार के बारे में चिंताओं के बाद कर्फ्यू को एहतियाती उपाय के रूप में घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+