मशहूर सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरिक ने पूर्व मिस इंडिया से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। लोकप्रिय गायक गुरदास मान के बेटे गुरिक मान और पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी शुक्रवार को पटियाला में सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने माल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शादी की रस्में पूरी की, इस शादी के बाद होटल नीमराणा में करीब 600 मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया था।

गुरदास मान के बेटे गुरिक ने पूर्व मिस इंडिया से रचाई शादी

गुरदास मान के बेटे गुरिक ने पूर्व मिस इंडिया से रचाई शादी

इस शादी की खास बात ये रही की जिस गुरुद्वारे में गुरदास मान ने अपनी पत्नी संग शादी की रस्में अदा की थी, उसी गुरुद्नारे में उनके बेटे ने भी सिमरन के साथ फेरे लिए, दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हाई प्रोफाइल शादी में मेहमानों को बैठाकर खाना सर्व किया गया

हाई प्रोफाइल शादी में मेहमानों को बैठाकर खाना सर्व किया गया

दीपिका-रणबीर की शादी में जिस संजय वजीरानी ने कैटरिंग की थी, शुक्रवार को गुरदास मान के बेटे गुरिक मान की शादी में भी उन्होंने ही मेहमानों के लिए खाना बनाया , इस हाई प्रोफाइल शादी में मेहमानों को बैठाकर खाना सर्व किया गया, मैन्यू में गुरिक मान के विदेशी मेहमानों के लिए खास प्रबंध थे, खाने में वेज और नॉनवेज दोनों आइटम थे, वेलकम ड्रिंक्स में टैमारिंड मैगरीटा खास था।

2008 में मिस इंडिया खिताब जीता था सिमरन ने

नान वेजीटेरियन मेहमानों के लिए मुर्ग ईरानी टिक्का, अमृतसरी फिश फ्राई था, वहीं वेजीटेरियन के लिए भिंडी कुरकुरी और दाल बुखारा थी, बता दें कि सिमरन एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ 2008 में मिस इंडिया खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+