सिंगर हंसराज हंस बालों में छिपाकर रखते हैं ईयरफोन, खुद किया इस सीक्रेट का खुलासा

Sufi Singer and BJP MP Hans Raj Hans : मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत भवन के 39वें स्थापना दिवस समारोह के आगाज के दौरान शनिवार को गायक हंसराज हंस पहुंचे। इस दौरान सिंगर से सांसद बने हंस ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोई नहीं जानता कि मेरे लंबे बाल इयरफोन छिपाते हैं, यहां तक ​​कि राजनीतिक सभाओं के दौरान भी मैं राग दरबारी सुन रहा होता हूं। बीजेपी सांसद ने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बात रखी।

Hansraj Hans

समारोह के प्रमुख आकर्षण गायक हंसराज हंस शनिवार रात 8.55 बजे मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच पर आकर मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना काल के बाद यह मेरी पहली परफॉर्मेंस है। करीब एक साल बाद प्रस्तुति देने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। एक पेपर को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जिनके पास कोरोना महामारी के दौरान कोई काम नहीं था। उन छोटे कलाकारों की मदद के लिए उन्होंने सांसद फंड से 25 लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा कि मुझे पता लगा कि फंड में टाइम लग रहा है तो मैंने अपने व्यक्तिगत खाते से उन्हें पैसे ट्रांसफर किए।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए संगीत का अभ्यास करने और सुनने का समय मिलता है, तो उन्होंने कहा कि उनकी पहली निष्ठा कला के प्रति है। कोई नहीं जानता कि मेरे लंबे बाल इयरफोन छिपाते हैं और यहां तक ​​कि राजनीतिक सभाओं के दौरान, मैं राग दरबारी सुन रहा होता हूं।

बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में 81 दिनों से चल रहा किसान आंदोलन अब जल्द से जल्द समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल देने और लेने की भावना से ही इसका अंत हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और दिल्ली की ठंड में बैठे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को देखकर में परेशान होता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+