'बाकी लड़कियों के साथ न हो ऐसा काम इसलिए...', वैरामुथु पर MeToo के आरोपों पर बोलीं सिंगर भुवना शेषन
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने तमिल गीतकार वैरामुथु पर यौन शोषण के आरोप लगाए, जिसको लेकर सिंगर भुवना शेषन ने उनके जज्बे की तारीफ की है।

कवि और गीतकार वैरामुथु के खिलाफ सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बीते पांच सालों से वो न्याय की उम्मीद लगाए बैठी हैं। वहीं, इस मामले में सिंगर भुवना शेषन ने चिन्मयी श्रीपदा के जज्बे को सलाम किया। बता दें कि साल 2018 में भुवना शेषन ने भी वैरामुथु के खिलाफ शोषण के आरोप लगाए थे।
सिंगर भुवना शेषन ने चिन्मयी श्रीपदा के बारे में कहा कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का साहस कमाल का है। उसे सोशल मीडिया पर लगातार गालियां दी जाती हैं। उसके लिए काफी चीजें मुश्किल रही हैं। इस लड़ाई को जारी नहीं रखा जा सकता, कई लड़कियां इसका खामियाजा भुगत रही हैं। कोई जांच नहीं होने वाली है, सिस्टम वो नहीं होने देगा।
गायक और कवि वैरामुथु के खिलाफ 'मी टू' के आरोपों पर गायक भुवना शेषन ने कहा कि करीब 17 महिलाओं ने वैरामुथु पर आरोप लगाए है, लेकिन उनके से केवल चार ने ही अपना चेहरा और नाम सार्वजनिक करने की हिम्मत जुटाई है।
सिंगर भुवना शेषन ने कहा कि वैरामुथु को लेकर उन्होंने अपनी स्टोरी इसलिए साझा की, जिससे बाकी लड़कियां इस तरह के शोषण का शिकार न हो पाएं। मै नहीं चाहती कि युवा गायकों के सपने चूर चूर हों।












Click it and Unblock the Notifications