CAA पर अदनान सामी से भिड़े पप्पू यादव, कहा- गायक हो, चाटुकार मत बनो
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इस मुद्दे पर आम से लेकर खास लोग अपनी बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं, हाल ही में इस गंभीर मसले पर सिंगर अदनान सामी और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव के बीच कड़ी बहस देखी गई।
Recommended Video
पप्पू यादव ने अदनान सामी पर साधा निशाना
दरअसल अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चित रहने वाले पप्पू यादव ने ट्विटर पर लिखा कि अदनान सामी का नाम जानते हैं, पाकिस्तानी गायक, उन्हें मोदी सरकार ने 1 Jan 2016 को भारत की नागरिकता दी थी, अब आप बताइए जब एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दी जा सकती थी, पहले भी हर शरणार्थी को नागरिकता देने का कानून था, तो CAA किसलिए? आपको अपने ही देश में शरणार्थी बनाने के लिए आया है CAA।
अदनान सामी ने किया पलटवार
जिस पर अदनान सामी ने पप्पू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पप्पू जी, आपको मेरी नागरिकता की जानकारी और तथ्य नहीं पता हैं, पहले इस पर रिसर्च कीजिए और अपने तथ्य सही करिए या शांत हो जाइए, आपकी अज्ञानता अभी उजागर नहीं हुई है, आपका ट्वीट बिल्कुल गलत सूचनाओं से भरा है। जय हिंद।
गायक हो, चाटुकार मत बनो: पप्पू यादव
अदनान का ये पलटवार पप्पू यादव को नागवार गुजरा, उन्होंने अदनान के ट्वीट पर जवाब दिया कि अदनान सामी जी, गायक हो, चाटुकार मत बनो, तथ्य पर बात करो, आप पाकिस्तानी थे, आप एक मुसलमान हैं, मोदी सरकार के समय 1 Jan 2016 को नागरिकता आपको मिली या नहीं? जब आपको नागरिकता मिल सकती थी, तो अन्य पाकिस्तानी हिंदू, सिख, ईसाई शरणार्थी को भी मिल सकती थी? फिर नागरिकता संशोधन कानून क्यों?'
अदनान आपके नाम का अर्थ है बहादुर, शेर: पप्पू यादव
जिस पर अदनान ने रिप्लाई किया, पप्पू यार तंग ना करो, हालांकि अदनान के इस रिप्लाई के बाद पप्पू .यादव ने लिखा कि अदनान आपके नाम का अर्थ है बहादुर, शेर। अपने नाम का महत्व समझें, डरें नहीं। आपके साथ भी नाइंसाफी होगी तो हम आपके लिए लड़ेंगे,आप भी अब हमारी तरह भारतीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications