Sindoor plant: क्या आपने कभी देखा है 'सिंदूर का पौधा', पर्यावरण दिवस पर जिसे PM मोदी ने लगाया अपने आवास पर

Sindoor Plant: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक सिंदूर का पौधा लगाया है। असल में हाल ही में कच्छ की अपनी यात्रा के दौरान, 1971 के युद्ध में उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें सिंदूर के पौधे भेंट किया था। प्रधानमंत्री मोदी इस भाव से अभिभूत हुए और उन्होंने कहा कि वे अपने आवास पर यह सिंदूर का पौधा लगाएंगे। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि सिंदूर का पौधा क्या होता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

सिंदूर का पौधा का वैज्ञानिक नाम Bixa orellana एक औषधीय और रंग देने वाला पौधा है। इस पौधे का अंग्रेजी में ''Kamila Tree'' या ''Kumkum Tree''कहा जाता है। इसे आम बोलचाल भाषा में "सिंदूरी", "लाट दुर्गा", या "अन्नाटो" भी कहा जाता है। इसमें लाल कलर के फल उगते हैं, जिसका इस्तेमाल कर पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर या लिपस्टिक तैयार की जाती है।

Sindoor Plant

सिंदूर पौधे की खासियत (Features of Sindoor plant)

  • वैज्ञानिक नाम: Bixa orellana
  • परिवार: Bixaceae
  • मूल स्थान: दक्षिण अमेरिका में सबसे पहले ये इस्तेमाल किया गया
  • भारत में उगाई जाती है: उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़
  • प्राकृतिक रंग: इसके बीजों से लाल-नारंगी रंग मिलता है।
  • रंग का इस्तेमाल: सिंदूर, खाद्य रंग, कॉस्मेटिक्स

सिंदूर का पौधे का औषधीय गुण (Medicinal properties of Sindoor plant)

  • एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
  • त्वचा रोगों, बुखार और हाई ब्लड प्रेशर में इस्तेमाल होता है।
  • आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल पाचन और त्वचा विकारों में किया जाता है।

सिंदूर पौधे के इस्तेमाल (Use of Sindoor plant)

  • शादी या धार्मिक अवसरों में सिंदूर के रूप में।
  • होठों की लिपस्टिक, फूड कलर और मसालों में रंग देने के लिए।
  • पारंपरिक आदिवासी तरीकों से इसका इलाज में इस्तेमाल किया जाता है

सिंदूर के पौधे की पहचान कैसे करें? (How to Identify a Sindoor Plant)

  1. मध्यम आकार का सदाबहार (evergreen) झाड़ी या पेड़ होता है।
  2. ऊंचाई लगभग 3 से 6 मीटर तक होती है।
  3. पत्तियां दिल के आकार की, हरी और चमकदार होती हैं।
  4. फूल गुलाबी या बैंगनी रंग के होते हैं।
  5. फल हरे रंग के होते हैं, जो पकने पर लाल-भूरे होकर फटते हैं।
  6. बीजों पर एक गाढ़ा लाल रंग का आवरण होता है -यही सिंदूर कहलाता है।
  7. सिंदूर पौधे के बीज से निकला रंग "Annatto" पूरी दुनिया में प्राकृतिक रंग के रूप में मशहूर है।
  8. यह सिंथेटिक रंगों का हेल्दी विकल्प है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+