सिक्किम में कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती, रात 10:30 बजे के बाद से नहीं दौड़ेंगे व्हीकल, यह पाबंदी भी रहेगी जारी

गंगटोक: देश में फिर एक बार कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के मामलों में हो रहे इजाफे ने राज्यों की टेंशन बढ़ी दी है। देशभर में 102 दिन बाद पहली दफा 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा दिया तो वहीं पंजाब के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। इन सब के बीच अब सिक्किम सरकार ने भी राज्य में सख्ती बढ़ा दी है।

lockdown Sikkim

सिक्किम सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर प्रदेश में रात 10:30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रेस्तरां, बार, नाइट क्लब, पब, जिम सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान हर दिन रात 10 बजे तक ही खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। वहीं इसके टाइम को भी दो घंटे और बढ़ाया गया, जो अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र में के पुणे, औरंगाबाद, नागपुर, अमरावती, परभणी समेत 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

वहीं गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। चारों शहरों में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यूपी में कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नोएडा और गाजियाबाद में घारा-144 लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+