Sikkim Floods: सिक्किम में हालात बद से बदतर, रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित, अब तक 26 की मौत, 142 लापता

Sikkim Floods Update News: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। खराब मौसम के कारण बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हो रहा है। सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रैकिंग शुरू करनी पड़ी और यहां तक कि तबाह हुए पहाड़ी गांवों तक पहुंचने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और लापता लोगों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। अधिकारियों ने कहा है कि इन संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

Sikkim Floods Update News

मरने वालों में 5 सेना के जवान!

मरने वालों की पुष्टि की गई सभी शव बंगाल के कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में तीस्ता नदी में तैरते हुए पाए गए हैं।

जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्ट्रेट शमा परवीन ने मीडिया को बताया कि, पश्चिम बंगाल के जिलों में अब तक 26 पीड़ितों के शव पाए गए हैं। उनमें से कम से कम पांच सेना के जवान हैं।

सिक्किम में अचानक कैसे आई बाढ़?

04 अक्टूबर बुधवार को लगभग 1.30 बजे मूसलाधार बारिश के कारण आई एक हिमानी झील विस्फोट बाढ़ चुंगथांग बांध से टकरा गई, जिससे बांध टूट गई। बांध टूटने की वजह से गांव और कस्बों में पानी भर गया और लोग मलबे के नीचे दब गए।

कई पुल भी टूट गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं। जिसकी वजह से संचार के साथ-साथ उस क्षेत्र तक पहुंचने में भी रेस्क्यू टीम को दिक्कत हो रही है। माना जा रहा है कि हजारों लोग फंसे हुए हैं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मीडिया को बताया कि नुकसान हजारों करोड़ रुपये तक हो सकता है लेकिन सर्वेक्षण के लिए एक समिति गठित होने के बाद ही सटीक विवरण का आकलन किया जाएगा।

सीएम तमांग ने कहा कि 25,000 लोग प्रभावित हुए हैं और 3,500 लोगों को प्रभावित इलाकों से बचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+