Sikkim Accident: सिक्किम में हुए आर्मी के ट्रक एक्सीडेंट पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख
हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की की जान जाने से गहरा दुख हुआ है।

हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सड़क हादसे पर शोक जताते हुए राष्ट्रपित द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि, सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।' मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हादसे के शिकार हुए सेना के जवानों के प्रति कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, सिक्किम में हुए दुखद सड़क हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें 16 बहादुर सैन्यकर्मियों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी ने नड्डा ने ट्वीट कर हादसे में मारे गए जवानों के प्रति शोक संवेदन व्यक्त की। नड्डा ने लिखा कि, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से दुखी हूं। मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और बलिदान के लिए पूरा देश कृतज्ञ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।
हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए कहा कि, सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे 16 वीर सैनिकों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार, चाहने वालों को हिम्मत दे। हम सब देशवासी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति:












Click it and Unblock the Notifications