Sikh protest: सिखों ने राहुल गांधी के घर के बाहर किया प्रदर्शन, US में दिए बयान पर मांगे माफी
Sikh protest: अमेरिका में सिखों को लेकर दिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान के बाद बीजेपी समर्थित सिख समूह ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सिखों ने राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया। खबर के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

वर्जीनिया के हर्नडन में राहुल गांधी ने भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा,
इंडिया में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या एक सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं या एक सिख को गुरुद्वारे में जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।
राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं, शाम चार बजे के आस-पास बीजेपी समर्थित सिख राहुल गांधी के आवास के बाहर तख्तियां लेकर एकजुट हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। तख्तियों पर लिखा था कि, 'राहुल गांधी विदेश जाकर सिखों को बदनाम क्यों करते हैं? शर्म आनी चाहिए, शर्म आनी चाहिए।'
सिखों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को हालात काबू करने के लिए बीजेपी के सिख नेताओं (आरपी सिंह भी) को हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस की ओर से पकड़ने जाने के बाद बीजेपी के सिख नेता आरपी सिंह ने कहा, "राहुल गांधी माफी मांगे। उन्होंने भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications