Balasore: 'बालासोर स्टेशन का सिग्नल जेई फरार नहीं, जांच में CBI को पूरा सहयोग', रेलवे का बड़ा दावा
बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेलवे स्टेशन के सिग्नल जेई को लेकर खबरों को फर्जी बताने बाद दक्षिण पूर्व रेलवे बड़ा दावा किया है। एक बयान में कहा गया कि बालासोर स्टेशन स्टाफ को लेकर चलाई जा रही खबरें फर्जी हैं।
Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच की केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी गई है। बालासोर से जांच करके चार दिन पहले लौटी सीबीआई टीम इस हफ्ते सोमवार (19 जून) फिर से वापसी हुई। इसको लेकर दावा किया गया कि टीम ने बालासोर रेलवे स्टेशन पर तैनात सिग्नल जेई का घर सील किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि जबसे सीबीआई ने उसे पूछताछ शुरू की है, वो फरार है। लेकिन एक बयान जारी कर
दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने एक बयान जारा किया। जिसमें कहा, "ऐसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही है कि बहनगा बाजार रेलवे स्टेशन के स्टाफ गायब हैं। लेकिन वास्तव में ये सही नहीं है। सारे स्टाफ रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। जहां जहां सीबीआई की टीम जा रही है वो सहयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।"

ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई बालासोर से तीन दिन पहले रवाना हुई थी, लेकिन फिर से सोमवार को वापस पहुंची। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि बालासोर रेलवे स्टेशन के जेई पर सीबीआई की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन रेलवे ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।
बालासोर ट्रेन हादसे में 291 मौतों के अलावा 900 लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि सोरो सेक्शन के तहत बालासोर रेलवे स्टेशन पर तैनात सिग्नल जेई आमिर खान पर सीबीआई के शक की सुई घूम रही है। ऐसे अब उसका घर सील कर दिया गया है। ऐसी रिपोर्ट्स को रेलवे ने फर्जी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications