पंजाब के डीजीपी ने की पुष्टि, सिद्धू मूसेवाला हत्या के आरोपियों ने की थी सलमान खान की रेकी

चंडीगढ़, 11 सितंबर। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की रेकी की थी। डीजीपी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ही आरोपी ने सलमान खान की रेकी की थी। गौर करने वाली बात है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को जून माह में धमकीभरा पत्र मिला था।

Recommended Video

    Sidhu Moose के बाद Salman Khan गैंगस्टर्स के निशाने पर, पुलिस का खुलासा | वनइंडिया हिंदी |*News
    धमकीभरा पत्र मिला था

    धमकीभरा पत्र मिला था

    सलीम खान को जो पत्र मिला था वह हिंदी में था, जिसमे कहा गया था कि सलमान खान और सलीम खान दोनों का वही हश्र होगा जो गायक सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। पत्र में लिखा था, तेरा मूसेवाला बना देंगे। डीजीपी ने बताया कि कपिल पंडित जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर सलमान खान की मुंबई में रेकी की थी। डीजीपी ने कहा कि हम बाकी दोनों से भी पूछताछ करेंगे।

    सलमान थे निशाने पर

    सलमान थे निशाने पर

    डीजीपी ने बताया कि सलमान खान को निशाना बनाने के लिए एक योजना बनाई गई थी, संपत नेहरा के साथ मिलकर यह योजना बनाई गई थी। हमे इस बात की जानकारी 30 मई को मिली थी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस केंद्रीय एजेंसियों की मदद इंटरपोल के जरिए जारी किया गया है। डीजीपी ने यह भी कहा कि अभी तक सिद्धू मूसेवाला केस में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    23 लोग गिरफ्तार

    23 लोग गिरफ्तार

    मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि अभी तक कुल 23 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी मारे जा चुके हैं, जबकि अभी तक 35 आरोपियों के नाम इस पूरे मामले में सामने आए हैं। मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक मुंडी को उसके दो अन्य सहयोगियों कपिल पंडित, राजिंदर के साथ नेपाल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

    105 दिन में हुई जांच

    105 दिन में हुई जांच

    डीजीपी ने कहा कि राजिंदर जोकर नेपाल में था और वह गोल्डी बरार के संपर्क में था और वह दुबई भागने की तैयारी कर रहा था। वहां से वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए थाइलैंड जाना चाहता था। हमे इस पूरे मामले की जांच में 105 दिन का समय लगा। आरोपी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में छिपे थे। कपिल पंडित और राजिंदर जोकर पहले ही इस मामले में आरोपी के तौर पर सामने आ चुके हैं, लेकिन ये लोग शूटर नहीं थे, बल्कि इस साजिश में शामिल थे। संदिग्ध बालकर सिंह की भी जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+