Karnataka: 20 मई को सिद्धारमैया की ताजपोशी, ममता, नीतीश समेत इन दिग्गजों को भेजा गया निमंत्रण

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद काफी मंथन के बाद 20 मई को कांग्रेस के सिद्धारमैया सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए उन्होंने कई राज्यों की मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा है।

siddaramaiah

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस जीत के चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने सीएम सिद्धारमैया को सीएम के रूप में चुन लिया है। वहीं, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई राज्यों के सीएम को निमंत्रण भेजा गया है।

20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को निमंत्रण दिया है।

इसके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+