कर्नाटक: मोदी पर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगा कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेजा

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कुछ केंद्रीय मंत्री लगातार राज्य सरकार को गिराने की कोशिश में है। सिद्धारमैया ने कहा, कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा के लोग लगातार लगे हुए हैं। भाजपा पर आरोपों के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में भेज दिया है। भाजपा के विधायक पहले ही बीते कई दिनों से गुडगांव के एक पांच सितारा होटल में हैं।

कांग्रेस विधायक पहुंचे इगल्टन रिजॉर्ट

कांग्रेस विधायक पहुंचे इगल्टन रिजॉर्ट

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि हमारे विधायकों को 50 से 70 करोड़ तक के ऑफर दिए जा रहे हैं, हमारे पास इसके सबूत हैं। सिद्धारमैया ने सवाल किया कि आखिर चौकीदार के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है।

सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे 79 में से 76 विधायक बैठक में मौजूद रहे। तीन गैरहाजिर विधायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, उनके जवाब के बाद मैं इसको लेकर हाईकमान से बात करूंगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस ने सभी विधायकों को इगल्टन रिजॉर्ट में भेज दिया है।

हम सिर्फ एक दिन को जा रहे

हम सिर्फ एक दिन को जा रहे

कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने बताया है कि सभी कांग्रेस विधायक रिजॉर्ट जा रहे हैं। ये कोई छुट्टी नहीं है, हम एक दिन के लिए जा रहे हैं। अपनी मजबूती दिखाने के लिए और आगामी चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए हम लोग वहां जा रहे हैं।

कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक

कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक

बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में बीते कई दिनों से उठापटक देखने को मिल रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर लगातार अपने विधायकों को लालच देने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को बीते कई दिनों से गुडगांव में एक पांच सितारा होटल में ठहराया हुआ है। इस बीच तीन कांग्रेस के विधायकों के पार्टी कार्यक्रमों से दूरी और दो निर्दलीयों के सरकार से समर्थन वापसी के बाद ये कयास हैं कि राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर सकती है और भाजपा सरकार बना सकती है। हालांकि सीएम कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता लगातार कह रहे हैं कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

वहीं गुरुवार को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को गिराने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा, उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य राज्य की गठबंधन सरकार को गिराने के किसी अभियान में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई में मौजूद गठबंधन के विधायकों से बीजेपी का कुछ लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+