कर्नाटक: सिद्धारमैया ने कहा, 'बिना दिमाग' के आदमी हैं अमित शाह

अमित शाह का बिना नाम लिए उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, 'क्या वह मेरे और राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत पेश कर सकते हैं।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को बिना दिमाग वाला आदमी बता दिया है। मीडिया को दिए बयान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अमित शाह के पास दिमाग नहीं है, वह बिना दिमाग के आदमी हैं।' इससे पहले सिद्धारमैया ने ट्विटर के जरिए अमित शाह पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, 'एक पूर्व कैदी जिसने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरे कैदी का चुनाव किया है।'

'मेरे सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत पेश कर सकते हैं'

'मेरे सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत पेश कर सकते हैं'

अमित शाह का बिना नाम लिए उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, 'क्या वह मेरे और राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत पेश कर सकते हैं। वह केवल झूठ बोल रहे हैं। जनता उनके जुमले पर भरोसा नहीं करती है।'बता दें कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अमित शाह और खनन-जमीन घोटाला के आरोप में सिद्धारमैया जेल जा चुके हैं।

 सिद्धारमैया ने महाभारत का जिक्र किया था

सिद्धारमैया ने महाभारत का जिक्र किया था

इससे पहले बंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने महाभारत का जिक्र किया था और अपने संबोधन में कहा था कि चुनाव एक वार की तरह है। जिसमें हम 'पांडव' हैं जो सही रास्ते पर चल रहे हैं और बीजेपी के लोग 'कौरव' हैं जो गलत रास्ते पर चल रहे हैं।

अमित शाह ने लगाए थे करप्शन के आरोप

अमित शाह ने लगाए थे करप्शन के आरोप

वहीं कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री सिद्धामरैया और वहां की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए कहा था, 'राज्य में भ्रष्टाचार का मतलब सिद्धामरैया और सिद्धामरैया का मतलब भ्रष्टाचार हो गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+