रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, मीडिया ट्रायल पर बोलीं- 'ये इंसानियत का अंत है'

रिया चक्रवर्ती के साथ हो रहे मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की मसान फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अलोचाना की है।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ड्रग्स पैडलिंग को लेकर गिरफ्तार किए गए हैं। रिया चक्रवर्ती के साथ हो रहे मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की मसान फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अलोचाना की है। रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में श्वेता त्रिपाठी ने कहा है कि लोग मानवता खोते जा रहे हैं और ये इंसानियत का अंत है। रिया चक्रवर्ती और उनका पूरा परिवार उस वक्त से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है, जब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

क्या किसी के साथ ऐसा बर्ताव किया जाना चाहिए- श्वेता त्रिपाठी

क्या किसी के साथ ऐसा बर्ताव किया जाना चाहिए- श्वेता त्रिपाठी

टाइम्स नॉउ को दिए अपने इंटरव्यू में श्वेता त्रिपाठी ने कहा, आप एक इंसान बनकर सोचिए... क्या यह किसी के साथ बर्ताव करने का कोई तरीका है। दूसरों के प्रति हमारी सहानुभूति का स्तर ऊंचा होना चाहिए, हमें अपने अंदर सहानुभूति रखनी चाहिए। ग्लोबल वार्मिंग तो आप भूल ही जाइए, इस तरह से मानव ही मानवता को खत्म करे देगा। सहानुभूति रखना बहुत जरूरी है।

Recommended Video

    Sushant Case: Rhea Chakraborty के मीडिया ट्रायल पर कई संगठनों ने लिखा Open Letter | वनइंडिया हिंदी
    श्वेता त्रिपाठी ने कहा- बिना जाने कमेंट करना गलत

    श्वेता त्रिपाठी ने कहा- बिना जाने कमेंट करना गलत

    श्वेता ने रिया चक्रवर्ती की मीडिया ट्रायल पर टिप्पणी करते हुए कहा,"मुझे लगता है कि हमें कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है, बिना कुछ जाने हमें कमेंट नहीं करना चाहिए। हम किसी पर टिप्पणी तभी कर सकते हैं, जब हम उसके बारे में कुछ जानते हों। हम यहां अपनी लाइफ तो सही तरीके से मैनेज कर नहीं पा रहे हैं और दूसरों की जिंदगी पर बिना सोचे समझे कमेंट कर रहे हैं।

    श्वेता त्रिपाठी ने ड्रग्स को लेकर कही ये बात

    श्वेता त्रिपाठी ने ड्रग्स को लेकर कही ये बात

    श्वेता त्रिपाठी ने कहा, ''हमें ये बोलने का कोई अधिकार नहीं कि कौन पानी पी रहा है, कौन शराब पी रहा है, फिल्म इंडस्ट्री में कौन ड्रग्स कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच सवाल यही है कि इंसानियत कहां है? तो जैसे महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो आप दूसरा गाल आगे कर देना चाहिए।"

     रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक ड्रग्स मामले में किए गए हैं गिरफ्तार

    रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक ड्रग्स मामले में किए गए हैं गिरफ्तार

    रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को एनसीबी (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से रिया चक्रवर्ती 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया की दो बार बेल याचिका को कोर्ट में खारिज हुई है। रिया से पहले उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी ड्रग्स पैडलिंग के मामले में एनसीबी (NCB) ने गिरफ्तार किया है।

    रिया के पक्ष में कई हस्तियों ने मीडिया को लिखा खुला खत

    रिया के पक्ष में कई हस्तियों ने मीडिया को लिखा खुला खत

    रिया च्रकवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस ने रिया का सपोर्ट किया है। सोशल मीडिया के जरिए कई सेलिब्रिटियों ने रिया के पक्ष में अपनी बात रखी है। सोनम कपूर, जोया अख्तर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने मीडिया को एक ओपेन लेटर लिखा है। पत्र में 60 संगठनों और ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई (CBI) ईडी (ED) और एनसीबी (NCB) जांच कर रही है। सीबीआई (CBI) हत्या या आत्महत्या मामले की जांच में लगी है तो वहीं ईडी (ED) मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+