शुभांशु शुक्ला ISS से लौटने के बाद पत्नी और बेटे से मिले, बांहों में भरते ही हुए भावुक, शेयर की ये पोस्ट
Shubhanshu Shukla family reunion: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की 15 जुलाई 2025 को नासा के अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएनएस) से धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। 18 दिन के मिशन के बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के 24 घंटे बाद शुभांशु शुक्ला 16 जुलाई को अपने पत्नी डॉक्टर कामना शुक्ला और बेटे से मिले। लगभग दो महीने की लंबी जुदाई के बाद पत्नी और बेटे को देखते ही शुभांशु शुक्ला अपनी बाहों में भर लिया।
शुभांशु शुक्ला ने अपने जिंदगी के सबसे यादगार पल की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार से मिलने के सुखद पलों की अनुभूति को एक पोस्ट करते हुए बयां की है। भारत के लाल की इन तस्वीरों पर लोग जमकर शेयर कर उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

अंतरिक्ष यात्राी शुभांशु शुक्ला अपने अंतरिक्ष मिशन के कारण कई हफ़्तों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद दो महीने से अधिक समय तक अपने परिवार से दूर रहे। पत्नी और बेटे से मिलने के बाद उन्होंने कहा कई सप्ताह बाद क्वारंटाइन में रहने के बाद अपने परिवार को गले लगाना "घर" जैसा लगा।
पत्नी और बेटे को बांहो में भरते ही हुए भावुक शुभांशु शुक्ला
शुंभाशु शुक्ला दूर से अपनी पत्नी कामना को देखते ही बांहों में भर लिया। इस भावुक क्षण में पत्नी-पत्नी दोनों ही भावु हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। उनका बेटा अपने पापा को देखते ही उनकी बाहों में कूद पड़ा और उन्हें कसकर गले लगा लिया।
शुभांशु शुक्ला ने शेयर की परिवार से पुर्नमिलन की तस्वीरें
शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की हैं। जिसमें एक फोटो में अपनी डॉक्टर पत्नी को देखते ही अपनी बांहे फैलाए नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में पत्नी को अपनी बांहों में भर कर उन्हें प्यारी सी झप्पी देते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो में शुभांशु शुक्ला अपने बेटे को गोद में लेकर गले लगाते और उसे दुलराते दिख रहे हैं।
शुभांशु शुक्ला ने लिखी ये प्यारी सी पोस्ट
शुभांशु शुक्ला ने प्यारी सी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अंतरिक्ष यात्रा अद्भुद रही लेकिन लंबे समय के बाद अपनों से मिलना भी उतना ही अद्भुद है। मुझे क्वारंटाइन में गए दो महीने हो गए हैं। क्वारंटाइन में जब मैं था तब परिवार से मिलते समय 8 मीटर दूरी तक रहना पड़ता था। मुझे अपने छोटे से बेटे को बताना पड़ा कि उसके नन्हें हाथों में कीटाणु हैं और इसलिए वह अपने पिता को छू नहीं सकता। धरती पर वापस आकर और अपने परिवार को बांहों में भरकर घर जैसा महसूस हुआ।"
अंतरिक्ष यान मिशन जादुई होते हैं, लेकिन..
शुभांशु शुक्ला ने आगे लिखा "आज ही किसी प्रियजन को खोजें और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। हम अक्सर ज़िंदगी में व्यस्त हो जाते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे जीवन में लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। मानव अंतरिक्ष यान मिशन जादुई होते हैं, लेकिन उन्हें इंसानों द्वारा ही जादुई बनाया जाता है।"
ISS पर जाने वाले शुभांशु शुक्ला बने पहले भारतीय
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय और 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। अपने साथियों में शक्स नाम से मशहूर शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे।












Click it and Unblock the Notifications