नोएडा के इस मार्केट से हर महीने लाखों कमाता है 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी, जानें कितनी संपत्ति का है मालिक

नोएडा, 08 अगस्त: यूपी स्थित नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाले कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में आरोपी का अवैध निर्माण गिरा दिया गया और अब उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया। इसके बाद इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट मांगी है। लगातार हो रही कार्रवाईयों के चलते अब श्रीकांत कोर्ट में सरेंडर करने की गुहार लगा रहा है। अब उसकी संपत्ति से जुड़े कई चौंकाने वाले फैक्ट सामने आ रहे हैं।

भंगेल में 50 से अधिक दुकानों का मार्केट

भंगेल में 50 से अधिक दुकानों का मार्केट

श्रीकांत त्यागी मूल रूप से नोएडा के भंगेल का रहने वाला है। भंगेल में श्रीकांत त्यागी का काफी दबदबा है। कुछ साल पहले ही नोएडा अथॉरिटी ने भंगेल में उसकी जमीन का अधिग्रहण किया था। इस दौरान श्रीकांत त्यागी के परिवार को भी करोड़ों रुपये का मुआवजा अथॉरिटी की तरफ से मिला था और इन्हीं पैसों से श्रीकांत त्यागी ने कई बड़ी-बड़ी गाड़ियां और संपत्तियां खरीदी थीं।नोएडा के भंगेल मार्केट में त्यागी की 50 से अधिक दुकानें और धर्मकांटा है। बताया जा रहा है कि, इस मार्केट में भी श्रीकांत ने काफी अवैध जमीन पर कब्जा कर रखा है।

आसपास के इलाकों में करोड़ों की जमीनें

आसपास के इलाकों में करोड़ों की जमीनें

त्यागी को इसी मार्केट से हर महीने लाखों रुपए किया आता है। इस बिल्डिंग के एक रूम में श्रीकांत त्यागी का दफ्तर भी है। नोएडा के भंगेल में बने उसके इसी मार्केट में जीएसटी की टीम पहुंची है। आधा दर्जन जीएसटी के अधिकारी मार्केट में अहम कागजात खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसके नोएडा के आसपास इलाकों में काफी जमीनें भी है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि, श्रीकांत ने अपने रसूख के दम पर कई घरों पर भी कब्जा कर रखा है। जिसके लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नोएडा में लाखों का फ्लैट

नोएडा में लाखों का फ्लैट

कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में 2 बीएचके का एक फ्लैट में रहता है। मौजूदा समय में ग्राउंड फ्लोर के इस फ्लोर की कीमत 70-80 लाख रुपए के आसापास बताई जा रही हैं। श्रीकांत ने इसी फ्लैट के सामने की जमीन को कब्जा रखा था। जिस पर उसने अवैध निर्माण भी कराया था। जिस आज गिरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत की कई राज्यों में संपत्तियां हैं। इनका खुलासा होना अभी बाकी है।

उत्तराखंड में आधा दर्जन फ्लैट

उत्तराखंड में आधा दर्जन फ्लैट

श्रीकांत त्यागी के पास गाजियाबाद के सिहानी गांव में बहुत प्रॉपर्टी है। कई दुकाने किराए पर हैं और बहुत से रूम किराए पर उठे हुए हैं। यहीं से उसको मोटा किराया मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी का उत्तराखंड में बड़ा कारोबार है, यहाँ उसके करीब आधा दर्जन फ्लैट हैं। श्रीकांत त्यागी ने ऋषिकेश और हरिद्वार में जमीन भी खरीदी हुई हैं। हाल ही में त्यागी को सीएनजी पाइप बिछाने का बड़ा ठेका मिला था। इसके अलावा उत्तराखंड में भी उसके पास और भी ठेके के काम हैं।

गांव में राजा जैसा रौब रखता था श्रीकांत

गांव में राजा जैसा रौब रखता था श्रीकांत

श्रीकांत अपने गांव भंगेल में एक वीवीआईपी टाइप लाइफ जीता है। उसके घर के बाहर पुलिस की बेरिकेडिंग लगी होती थी, उसके घर के अंदर जाने वाले को बाकायदा मेटल डिटेक्टर से गुजरना होता था। इसके अलावा उसकी कार को हमेशा एक जीप एस्कॉर्ट करती थी। जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद होते थे। उसके घर पर स्निफ़र डॉग भी थे। श्रीकांत की क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं।

महिला मित्र के साथ पत्नी की झगड़ा

महिला मित्र के साथ पत्नी की झगड़ा

श्रीकांत पर पहला मुकदमा साल 2007 में दर्ज किया गया था और अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 8 मामले अकेले नोएडा के फेस-2 थाने में दर्ज हैं और एक मुकदमा थाना सेक्टर-39 में दर्ज है। इसके अलावा कुछ साल पहले श्रीकांत को उसकी पत्नी ने लखनऊ के एक फ्लैट में महिला मित्र के साथ पकड़ा था। ये मामला तब थाने तक पहुंचा था।

बीएसपी से शुरू की राजनीति

बीएसपी से शुरू की राजनीति

श्रीकांत त्यागी ने अपना पॉलिटिकल करियर बीएसपी के साथ शुरू किया था। वह स्वामी प्रसाद मौर्य का भी करीबी है। स्वामी के साथ ही वह बीजेपी में शामिल हुआ था। श्रीकांत के बीजेपी के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+