'श्रमेव जयते' की खास बातें जो आएंगी कर्मचारियों के काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमेव जयते योजना की शुरूआत की है। बताया जा रहा है कि कम्पनियों का काम तो आसान होगा ही साथ ही इससे श्रमिकों या कहें कर्मचारियों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। इससे कर्मचारियों को की मेहनत से कमाई राशि का पता लग पाएगा। अक्सर अब तक ऐसा होता आया है कि जब कर्मचारी एक कम्पनी में वर्षों काम करने के बाद जब दूसरी कम्पनी ज्वाइन करता है तो वह अपने पीएफ में जमा रकम या कहें बचत पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।
ऐसा इ्सलिए भी होता है क्योंकि कई कर्मचारियों को यह पता ही नहीं होता कि उनके अकाउंट में कितना पैसा जमा है। यही कारण है कि आज भी पीएफ अकाउंट में हजारों-करोड़ों रुपए ऐसे हैं जिनका दावा करने वाला कोई कर्मचारी ही नहीं है। लाखों कर्मचारी अपना पीएफ नहीं निकाल पाते हैं।
सही मायने में बात की जाए तो असल में यह कर्मचारियों की असल जमा पूंजी होती है। प्रधानमंत्री की श्रमेव जयते की योजना से क्या होने वाला है आपको फायदा और कैसे आप इस योजना के तहत अपने पीएफ अकाउंट में जमा धन देख सकते हैं और उस बचत का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ खास बातें:

यूएएन नम्बर से आपकी पीएफ का समाधान
श्रमिकों या कर्मचारियों के पीपीएफ एकाउंट में जमा धन का समय-समय पर पता लगाया जा सकेगा। वहीं क्योंकि आपको एक यूनिवर्सल एकाउंट नम्बर मिलेगा। जिसे यूएएन (UAN) कहा जाता है। यूएएन एकाउंट नम्बर से आपको एक फायदा यह होगा कि जब आप एक कम्पनी से दूसरी कम्पनी में जाएंगे तो आपको यह आसानी से पता लग पाएगा कि आपके पीएफ एकाउंट में कितनी रकम जमा की गई है। वो जमा धन को देखकर आप प्रक्रिया को फोलो करने के बाद उसे निकाल भी सकेंगे।

आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होगी
दूसरा फायदा आपको यह होने वाला है कि आप यह पता लगा पाएंगे कि कम्पनी आपके एकाउंट में पीएफ का पैसा जमा कर रही है या नहीं। यदि नहीं कर रही है तो अपने यूएएन एकाउंट नम्बर के जरिए जमाधन की पूरी जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के लिए ईपीएफओ के पास जा सकेंगे।

इससे बन जाएंगे आप स्मार्ट
तीसरा फायदा यह होगा कि कम्पनियां आपको धोखे में नहीं रख सकेंगी कि आपके पीएफ इतना काटा जा रहा है। मतलब, कोई भी कम्पनी जो ईपीएफओ के तहत आती है वे कर्मचारी का ज्यादा पैसा काटने से पहले सौ बार सोचेगी।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। ऐसे श्रमिकों के लिए भी ईपीएफओ की स्कीम के तहत फायदा मिलेगा। वो यह कि उनको राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।

प्रशिक्षु युवा कर्मचारियों को लाभ
जब कोई युवा पहली कम्पनी ज्वाइन करता है तो वह करीब एक साल या छह महीने तक प्रशिक्षु श्रमिक के रूप में कार्य करता है। ऐसे में उनको प्रोत्साहन देने के लिए अप्रेंटिस प्रोत्साहन योजना है। जिसके तहत प्रशिक्षु कर्मचारियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह योजना श्रमेव जयते योजना का ही हिस्सा होगा।

श्रमेव जयते से यह भी फायदा
पीएफ अकाउंट आपकी मेहनत की कमाई होती है। कम्पनी छोड़ते वक्त आपको यह तोहफे की तरह लेगेगी। अंतिम बात यह है कि यदि आपकी कम्पनी ने अभी तक आपके एकाउंट, पैन कार्ड आदि की जानकारी मांगकर अभी तक ईपीएफओ को जमा नहीं की है तो इस पर कम्पनी पर कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि यह जानकारी जमा होने के बाद ही आपको यूएएन आईडी मिल पाएगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications