Shraddha Walkar Case: श्रद्धा हत्याकांड में कोर्ट आज आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ सुनाएगा फैसला

Shraddha Walkar Case update: दिल्ली में 18 मई 2022 को आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया था।

Shraddha Walkar Case update

Shraddha Walkar Case update: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में दिल्ली कोर्ट आज शनिवार (29 अप्रैल) को आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ फैसला सुनाएगा। आरोपी आफताब पूनावाला ने 18 मई 2022 को दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े-टुकड़े करने महरौली इलाके में फेंक दिया था।

दिल्ली पुलिस भी आज कोर्ट के समक्ष श्रद्धा वाकर के पिता के एक आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने वाली है। श्रद्धा वाकर के पिता ने गुजारिश की थी कि परंपरा और संस्कृति के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए उसके अवशेषों को परिवार को सौंप दिया जाए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने 15 अप्रैल को अभियोजन पक्ष के वकीलों के साथ-साथ अभियुक्तों के आरोप तय करने पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। जांच एजेंसी ने 15 अप्रैल को वाकर के पिता के आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।

आफताब पूनावाला पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी आफताब पूनावाला फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी 2023 को मामले में 6,629 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में आरोपी आफताब पूनावाला के अपराध को अंजाम देने के बारे में बहुत डिटेल में जानकारी दी है।

पुलिस ने हत्या के बाद आफताब की गतिविधियों के बारे में भी सारी डिटेल दी है। जिसमें श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने की योजना पर खास फोकस किया गया है। चार्जशीट से पता चलता है कि कैसे आरोपी ने श्रद्धा का गला दबाया और कैसे उसने एक-एक करके शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+