Shraddha Walkar केस में बड़ा खुलासा, आफताब ने आरी से काटी थीं श्रद्धा की हड्डियां

Shraddha Walkar case latest update: श्रद्धा वॉकर के साथ लिवइन में रहने वाले आफताब पूनावाला ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। उसने हत्या के बाद पूरी प्लानिंग की, ताकि वो पकड़ा ना जाए।

shraddha murder case

Shraddha Walkar case latest update: पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा वॉकर की हड्डियों की ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी आफताब पूनावाला ने शव को ठिकाने लगाने के बाद आरी से उसकी हड्डियों के टुकड़े-टुकड़े किए थे। आपको बता दें कि पिछले महीने ही डीएनए टेस्ट से इस बात की पुष्टि हुई थी कि महरौली के जंगलों और गुरुग्राम में आफताब पूनावाला को ले जाकर पुलिस ने जो शव के टुकड़े बरामद किए थे, वो श्रद्धा वॉकर के ही थे। गौरतलब है कि आफताब और श्रद्धा एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे।

इसके अलावा इस बात की भी पुष्टि हुई है कि आफताब पूनावाला के फ्लैट से जो खून के निशान मिले, वो भी श्रद्धा वॉकर के ही थे। इसके लिए श्रद्धा के पिता का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट किया गया था। आफताब पूनावाला के ऊपर आरोप है कि 18 मई को उसके महरौली स्थित किराए के फ्लैट पर श्रद्धा वॉकर के साथ उसका झगड़ा हुआ और इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए।

गुरुग्राम की झाड़ियों में फेंकी शव को काटने वाली आरी
सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद आरी और ब्लेड को गुरुग्राम एक इक इलाके में झाड़ियों में फेंक दिया। इसके अलावा शव को काटने में इस्तेमाल किए गए एक और हथियार को उसने दक्षिण दिल्ली के एक कूड़ेदान में फेंक दिया। आफताब की इस घिनौनी हरकत का पता उस वक्त चला, जब श्रद्धा के पिता ने अपनी गुमशुदा बेटी की तलाश के लिए महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डेटिंग ऐप पर हुई थी श्रद्धा-आफताब की मुलाकात
आपको बता दें कि श्रद्धा वॉकर पिछले काफी समय से अपने पिता विकास वॉकर के संपर्क में नहीं थी, क्योंकि उसके पिता आफताब के साथ उसकी इस रिलेशनशिप से नाराज थे। आफताब से श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों मुंबई के पास वसई में साथ-साथ लिवइन में रहने लगे। कुछ समय बाद दोनों दिल्ली आ गए, जहां आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+