'बायकॉट नेपोटिज्म' और ड्रग्स केस के बाद भी श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, दीपिका को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड की चौतरफा आलोचना हुई। इस दौरान नेपोटिज्म को लेकर अभियान भी चलाया गया। साथ ही बॉलीवुड का ड्रग्स रैकेट भी सामने आया। इसके बावजूद भी श्रद्धा कपूर ने फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर नया मुकाम हासिल किया। अब 56.5 मिलियन यानी 5.65 करोड़ फॉलोवर्स के साथ श्रद्धा ने दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर जगह बना ली है।
ये हैं इंस्टाग्राम के दिग्गज
मौजूदा वक्त में इंस्टाग्राम पर देश में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स विराट कोहली के 82.3 मिलियन हैं। इसके बाद 58 मिलियन फॉलोवर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं। अभी तक 52.3 मिलियन के साथ दीपिका पादुकोण तीसरे नंबर पर थीं, लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने उन्हें पछाड़ दिया है। श्रद्धा के 56.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो प्रियंका चोपड़ा से सिर्फ चार लाख ही कम हैं। ऐसे में जल्द वो दूसरे नंबर पर भी आ सकती हैं। वहीं तमाम बायकॉट कैंपेन के बाद 50.1 मिलियन फॉलोवर्स के साथ आलिया भट्ट पांचवें नंबर पर हैं।
फेक फॉलोवर्स मामले में आया था नाम
हाल ही में गायिका भूमि त्रिवेदी ने एक ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जो उनका सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करता था। इसके बाद जब क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने जांच की तो एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, जो पैसे लेकर फर्जी तरीके फॉलोवर्स, रीट्वीट, लाइक्स आदि बढ़वाते थे। इसके बाद रैपर बादशाह से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। साथ ही जांच में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम सामने आया था। आरोप है कि इन दोनों ने भी फर्जी तरीके से फॉलोवर्स बढ़वाए थे। दीपिका, श्रद्धा का नाम बॉलीवुड ड्रग्स केस भी आ चुका है।
सुशांत की मौत के बाद चला था कैंपेन
14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट में मिला था। इस दौरान वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उनके फैन्स का मानना था कि नेपोटिज्म की वजह से वो परेशान थे। इसके बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वालों के बायकॉट की मुहिम चली। जिस पर लोगों ने करण जौहर, आलिया भट्ट, महेश भट्ट समेत तमाम लोगों को अनफॉलो करना शुरू किया। इस बीच कुछ फिल्मों के ट्रेलर भी लॉन्च हुए थे, जिन्होंने Dislike के रिकॉर्ड तोड़े।
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बहनों की दवाओं का