Shraddha Case: शव काटने से पहले शरीर की संरचना को समझा, हर बात पर लेता था गूगल की मदद

श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब पुलिस की गिरफ्तार में है और वो पूछताछ में नए-नए खुलासे कर रहा। उसने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद उसे खून साफ करने की टेंशन थी, जिसके बारे में उसने गूगल किया था। इसके अलावा उसने इंसानों के शारीरिक ढांचे के बारे में काफी कुछ पढ़ा, ताकी उसको काटने में दिक्कत ना हो।

कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग शुरू कर दी। शव को काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंकना था, इसके लिए उसने गूगल पर मनाव शरीर की संचरना के बारे में पढ़ा। पुलिस ने उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए हैं। गैजेट्स और गूगल सर्च हिस्ट्री को वेरिफाई करने के बाद पुलिस उसकी बात को कोर्ट में साबित कर सकती है।

शव को बाथरूम में रखा

शव को बाथरूम में रखा

वहीं हत्या के बाद फर्श पर खून के धब्बे पड़ गए थे, जिसको आफताब ने किसी केमिकल की मदद से साफ किए। इसके लिए भी उसने गूगल किया था। बाद में उसने शव को बाथरूम में शिफ्ट कर दिया और बाजार से एक फ्रिज खरीदकर लाया। उसमें आफताब ने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर डाल दिए।

वारदात वाली जगह पर सोता था

वारदात वाली जगह पर सोता था

सूत्रों के मुताबिक आफताब रोज उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को काटा था। आफताब ने शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद फ्रिज साफ किया। जब श्रद्धा के परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, तो उन्होंने लोकेशन ट्रेस कर उसे खोज निकाला। शुरू में उसने बताया कि उसका श्रद्धा से झगड़ा हुआ था, ऐसे में वो उसे छोड़कर चली गई। पुलिस के मुताबिक वो हर बार अपना बयान बदलता था, ऐसे में उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+