सारा अली ने कराया पहला Hot फोटोशूट, यूजर्स बोले- 'भूत है क्या...'
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की बॉलीवुड एंट्री धमाकेदार रही। पहले केदारनाथ और फिर सुपरहिट फिल्म सिंबा के साथ सारा अली खान ने बॉलीवुड में जबरदस्त डब्यू किया। लोगों ने उन्हें पसंद किया और उनके काम की तारीफ की, लेकिन फिल्मफेयर के लिए फोटोशूट करवाकर सारा अली खान सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर सारा के उनके पहले ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद सारा अब मैगजीन के कवर पेज पर डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है लेकिन लोग उनकी इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

अफ्रीकन शख्स की वजह से ट्रोल हुईं सारा
हाल ही में सारा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में उनके पीछे एक अफ्रीकन शख्स है। फोटो में उनके पीछे एक अश्वेत शख्स खड़ा है और उनके सामने सारा छड़ी के सहारे पोज दे रही हैं। फोटो काफी इंप्रेसिव है क्योंकि लंबे चौड़े शख्स के सामने सारा काफी कॉन्फिडेंस के साथ खड़ी हैं, लेकिन जब इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों ने फोटोग्राफर की एक गलती पकड़कर उन्हें ट्रोल कर लिया। फोटो में सारा की परछाई तो नजर आ रही है लेकिन उनके साथ खड़े शख्स की परछाई नहीं है।
फोटो को फिल्मफेयर ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाना लगा। लोगों ने सारा की तस्वीर को फोटोशॉप बताया। एक यूजर ने सारा अली खान की इस तस्वीर पर कमेंट किया कि इतनी खराब एडिटिंग ही करवानी थी तो मेरे से करवा लेते। किसी ने लिखा कि परछाई कहां है, क्या भूत है। कोई लिखता है कि 'सारा के साथ जो शख्स खड़ा है उसकी परछाई नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications