Gunfire on Train: ओडिशा के भद्रक स्टेशन पर नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग, गार्ड कोच की खिड़की पर लगी गोली

Gunshot On Express Train: बीते कुछ वक्त से ट्रेनों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। रेलवे ट्रैक पर साजिश के तहत सामान मिल रहे हैं। अब एक्सप्रेस ट्रेन पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रेन पर फायरिंग की घटना ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन के पास हुई है, जिसकी वीडियो भी सामने आया है।

Recommended Video

    ओडिशा के भद्रक स्टेशन पर नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग, गार्ड कोच की खिड़की पर लगी गोली

    भद्रक रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार (05 नवबंर) सुबह पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग हुई। जिससे गार्ड कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Nandankanan Express

    सुरक्षा के बीच ट्रेन को पुरी तक पहुंचाया

    घटना को लेकर जीआरपी पुलिस स्टेशन पुरी के इंचार्ज एसके बहिनीपति ने कहा, "सुबह 9.00-9.30 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि भद्रक पार करने के बाद नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को पुरी तक पहुंचाया। आरपीएफ, पुलिस सहित 4 टीमें जांच में लगी हुई हैं।"

    गार्ड के कोच पर फायरिंग, टूटा शीशा

    आज तड़के हुए हमले में गार्ड के कोच की खिड़की पर गोली लगी, जिससे वो टूट गई। ट्रेन के गार्ड ने एक मेमो जारी किया, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन पुरी (ओडिशा) और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है।

    ये भी पढ़ें: कानपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर बुलंदशहर में हमला, रेल में सवार चंद्रशेखर ने बताई आंखों देखी

    गेट नंबर 119 के पास की फायरिंग

    इधर, रेलवे ने भद्रक जिले में चरम्पा स्टेशन के पास ट्रेन पर गोली चलने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार चरम्पा स्टेशन के पास गेट नंबर 119 के पास ट्रेन पर कम से कम दो गोलियां चलाई गईं। मामले की जांच अब जीआरपी कर रही है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है और कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+