ये तो हद है! देश की सबसे छोटी रेल यात्रा, केवल 3 KM का सफर, 1255 रुपये किराया

Indian Railway: क्या आप भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में जानते हैं। यह रूट केवल 3 किलोमीटर लंबा है। इसका किराया जान तो आप और हैरान हो जाएंगे।

Indian Railway Shortest Route

Indian Railway News: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो पूरे देश में 1.2 लाख किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है। मुख्य रूप से, भारतीय रेलवे द्वारा जनता को तीन प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं जिनमें एक्सप्रेस ट्रेनें, मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। अगर किराए की बात करें तो पैसेंजर ट्रेनों का किराया सबसे कम और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया सबसे ज्यादा है। वहीं, एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया मेल से कम पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक रोचक बात बताने के लिए जा रहे हैं जिसे जान आप जरूर हैरान हो जाएंगे।

रेलवे से 3 किलोमीटर सफर, किराया 1255 रुपये
जी हां यह सच है देश का सबसे छोटा रेलवे रूट महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से अजनी (Ajni) के बीच है। जो कि लगभग 3 किलोमीटर है। लेकिन इस तीन किलोमीटर के बीच अगर आप सफर करते हैं तो आपको अधिकतम 1255 रुपये किराया देना पड़ेगा। ट्रैवल वेबसाइट Ixigo के मुताबिक नागपुर से अजनी का सफर नौ मिनट का है। इस यात्रा के लिए जनरल क्लास का टिकट 60 रुपये और स्लीपर क्लास का टिकट 175 रुपये है। जबकि एसी-3 क्लास का टिकट 555 रुपये, एसी-2 क्लास का टिकट 760 रुपये और एसी-1 क्लास का टिकट 1,255 रुपये का है।

अजनी स्टेशन पर सभी कर्मचारी महिला
वैसे अजनी रेलवे स्टेशन (Ajni Railway Station) के बारे में एक और रोचक बाते हैं। दरअसल, यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी महिला हैं। अजनी रेलवे स्टेशन पर कुल 22 महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। जिनमें स्टेशन मास्टर समेत 6 कॉमर्शियल क्लर्क, 4 टिकट चेकर, 4 कुली, 4 सफाई कर्मचारी और 3 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मी शामिल हैं। कई ट्रेनों का इस स्टेशन पर लगभग 2 मिनट का ठहराव है। यह स्टेशन मुख्य रूप से नागपुर के मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम के निवासियों द्वारा दैनिक रूप से उपयोग किया जाता है। नागपुर में समाप्त होने वाली ट्रेनें यहां 80 फीसदी से अधिक खाली हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+