केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन पर महिला ने फेंका जूता
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गाड़ी पर एक महिला ने जूता फेंक दिया। सत्येंद्र जैन उस वक्त आयकर विभाग के दफ्तर से बाहन जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर यह जूता आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भारती अरोड़ा ने फेंका है।
जिस वक्त उनकी गाड़ी पर जूता फेंका गया उस वक्त उनके साथ पार्टी नेता संजय सिंह भी थे।
आपको बता दें कि भारती अरोड़ा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर स्याही फेंकी थी। सत्येंद्र जैन 17 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में जवाब देने के लिए इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे थे।
इस मामले में सत्येंद्र जैन ने सफाई दी थी कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनको पूछताछ के लिए नहीं बल्कि करोड़ों की टैक्स चोरी केस में गवाह के तौर पर तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications