पंजाब के CM प्रकाश सिंह बादल पर फेंका गया जूता
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जूता उस वक्त फेंक गया जब वो एक जनसभा में थे। बादल पर उन्हीं के चुनावी क्षेत्र लंबी के रट्टा खेरा गांव में जूता फेंका गया. सीएम पर जूता फेंकने वाले शख्स की पहचना गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है। यह 25 साल का युवक है। सूत्रों के मुताबिक जूता बादल को लगा, जिसकी वजह से बादल के हाथ में कांच लग गया।

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जूता फेंकने वाला शख्स यहां का रहने वाला नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications