तेलंगाना कांग्रेस की पलवई श्रावंती बीआरएस में हुईं शामिल, पार्टी छोड़ते हुए लगाया ये आरोप
तेलंगाना विधासनसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता पलवई श्रावंती ने कांग्रेस को झटका देते हुए के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। पलवई श्रवणथी ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर तेलंगाना में मुनुगोडे उपचुनाव राज्य मंत्री केटी रामा राव की उपस्थिति में रविवार को बीआरएस पार्टी की सदस्यस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस पार्टी से श्रावंती ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए श्रावंती ने कहा था "कांग्रेस छोड़ने का निर्णय सोच-समझकर लिया गया था। मैंने अपने पिता के शब्दों के अनुसार कांग्रेस छोड़ दी, कि मुझे सम्मान के बिना एक मिनट भी नहीं रहना चाहिए।
कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
पलवई श्रावंती ने आरोप लगाया कि "कांग्रेस वह कांग्रेस नहीं है जिसे हम जानते थे। हमारे पार्टी कार्यकर्ता इस विचार के साथ बीआरएस में शामिल हुए कि कभी-कभी जीवन में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता होती है। बीआरएस में शामिल होने के बाद श्रावंती ने कहा, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और भारत राष्ट्र समिति के भाई केटीआर के साथ चलने का निर्णय लिया गया।
सोनिया गांधी को लिखा पत्र
"श्रावंती ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा और कहा "कांग्रेस पार्टी 'दलालों' के हाथों में है। यह चुनाव सभी के लिए एक ख़ास चुनाव है। हर पार्टी में महिलाओं के लिए एक मजबूत कतार होना बहुत ज़रूरी है। किसी की बेटी, पत्नी को नहीं, बल्कि वैसी महिलाएं को जगह दी जाए जो अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।"
श्रावंती ने बताया क्यों ज्वाइन की बीआरएस?
कांग्रेस को बगावत कर तेलंगाना चुनाव के बीच बीआरए में शामिल होने वाली श्रावंती ने कहा
"बीआरएस ऐसी पार्टी है, जहां उन्हें और उनकी क्षमता को पहचान मिलेगी। बीआरएस में शामिल होने को मैं अपने करियर के बड़े रुख़ के तौर पर देख रही हूं। मीडिया जानकारों की मानें तो पलवई श्रावंती के इस्तीफा देने से कांग्रेस को कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ने वाला है।"












Click it and Unblock the Notifications