'सरकार' ने चिट्ठी लिखकर 'सरकार' ने मांगी सोना निकालने की मंजूरी

आईएसआई ने खुदाई का काम बंद कर दिया है, लेकिन अब भी शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम अपनी बात पर अडिग हैं तथा उन्होंने अपने स्तर पर खुदाई की मंजूरी मांगी है। संत की इस मांग के बाद सोने के खजाने को लेकर फिर कौतूहल पैदा हो गया है।
सरकारी स्तर पर सोने की खोज में खुदाई बंद हो जाने के बाद संत शोभन सरकार के शिष्य बिना अनुमति जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ कर किले में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी।
पाबंदी लगा होने के बाद स्वामी ओम ने प्रधानमंत्री को फिर लिखे पत्र खुदाई के लिए अनुमति मांगी है। अपने दावे पर अडिग स्वामी ने कहा कि वे सरकार को एडवांस में 10 लाख रुपए देने को तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अगर सुरक्षा बल की जरुरत होगी तो वो अपने खर्च पर इन सब का इंतजाम करेगे।












Click it and Unblock the Notifications