Goa Asssembly election 2022: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैं लिखकर देता हूं गोवा में भाजपा नहीं जीतेगी
नई दिल्ली। शिवसेना संजय राउत ने गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा जीत नहीं पाएगी। गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और उसके बाद भाजपा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पर्सेकर दोनों भाजपा छोड़ चुके हैं। मैं लिखकर देता हूं कि भाजपा गोवा में नहीं जीत पाएगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने जमीन, ड्रग माफिया से जुड़े लोगों को अपनी पार्टी का चेहरा बनाया है।

बता दें कि सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने गोवा की पणजी सीट से चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जताई थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार किया था, जिसके चलते उत्पल ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। वहीं गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पर्सेकर ने भी मांद्रेम विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर दी। क्योंकि मांद्रेम सीट से मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है।
पर्सेकर गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख थे और पार्टी के कोर समिति के भी सदस्य थे। वहीं भाजपा पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस के खिलाफ भी संजय राउत तल्ख नजर आए क्यों कि गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शिवसेना से गठबंधन करने से मना कर दिया है। संजय राउत ने कहा कि राहुल और प्रियंका के पास इतना आत्मविश्वास कहां से आ रहा है, मुझे ये समझ नहीं आ रहा है। गठबंधन से इनकार करने पर संजय राउत ने कहा था कि अगर ऐसा है तो उनसे आत्मविश्वास उधार लेना पड़ेगा। कांग्रेस को लगता है कि वह अकेले बहुमत के साथ जीत जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications