भारत में दम है तो पाकिस्तान से दाउद को पकड़कर लाए-शिवसेना
मुंबई। मोस्ट वांटेड डॉन दाउद इब्राहीम का ताजा आडियो आने के बाद शिवसेना ने भारत सरकार से उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज करने को कहा है। शिवसेना ने सामना के लेख में दाउद को पकड़ने के लिए भारत सरकार से कराची में अभियान शुरु करने को कहा है।

सामना में लिखे लेख में कहा गया है कि जिस तरह से अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाक में जाकर मार गिराया था उसी तर्ज पर भारत को भी कराची में अभियान चलाकर दाउद को मार गिराने की कोशिश करनी चाहिए।
शिवसेना शुरुआत से ही दाउद के खिलाफ अभियान तेज करने की मांग उठाती रही है। सामना ने लिखा है कि हाफिज सईद और दाउद इब्राहीम जैसे खुंखार आतंकियों को पाकिस्तान में राजनैतिक शरण मिली हुई है। इन खुंखार आतंकियों को पाकिस्तान के अलावा किसी भी और देश में शरण नहीं मिल सकती है। कई सालों से हम पाकिस्तान सरकार से इन दोनों को भारत को सौंपने की अपील करता आ रहा है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा से इनकार करता रहा है इन्हें सौंपने से। लेकिन क्या ऐसे में भारत सरकार अमेरिका की तर्ज पर दाउद को पाक में मार गिराने का दम रखती है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने पाक से दाउद को भारत को सौंपने को कहा था। भारत ने कहा था कि उन्होंने पाक सरकार को दाउद के खिलाफ पर्याप्त सबूत दिये हैं। शिवसेना का कहना है कि पाकिस्तान में छिपे आतंकियों का खेल देखने का खेल खत्म होना चाहिए इससे कोई फैसला नहीं निकलेगा। हमारी सरकार कहती है कि वह सभी गतिविधियों पर नजर बनाये हैं। लेकिन इससे क्या फायदा होने वाला है। यह काफी सालों से चला आ रहा है, इसे अब खत्म करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications