उद्धव ठाकरे ने किया SC के चारों जजों का समर्थन, बोले- जस्टिस लोया की मौत की जांच हो, बीजेपी पर कसा तंज
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चारों जजों का तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के चारों जजों- जस्टिस मदन लोकुर, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कुरियन जोसेफ का पूरा समर्थन करते हैं। ठाकरे ने कहा कि जजों ने मामले को देश के सामने रखकर अच्छा काम किया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद चौंकाने वाला भी बताया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और जजों के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले के सीबीआई जज लोया की मौत के मामले में जांच कराए जाने की भी मांग की है। ठाकरे ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे जांच से क्या दिक्कत हो सकती है? ठाकरे का बयान बीजेपी पर तंज है। हालांकि, उन्होंने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इशारा बीजेपी की ही ओर है।
उद्धव ठाकरे से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जस्टिस लोया की मौत के मामले की जांच कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने जो सवाल उठाए हैं, उन्हें ध्यान से देखा जाना चाहिए और मसले को सुलझाया जाना चाहिए। जजों ने जस्टिस लोया की मौत का मामला उठाया है, जिसकी शीर्ष स्तरीय जांच होनी चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications