8 आतंकी मारने पर शिवराज ने पुलिस को दी बधाई, NIA करेगी जांच
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं पुलिस बल को बधाई देना चाहता हूं, लेकिन हम इस मामले पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस बल द्वारा सिमी के आतंकियों को जेल से फरार होने के महज चंद घंटों में ही मार गिराए जाने के बाद उन्हें बधाई दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं पुलिस बल को बधाई देना चाहता हूं, लेकिन हम इस मामले पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं। वे बोले कि किसी कैदी का जेल से भाग जाना बहुत ही गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय लोगों ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने आतंकियों की स्थिति और अन्य सभी बातों के बारे में पुलिस बल को अपडेट किया, जिसकी वजह से आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की जा सकी है।
शिवराज सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, इसलिए इसकी जांच की जाएगी। जांच से प्राप्त परिणान के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वे बोले कि उन्होंने इस मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है और एनआईए द्वारा मामले की पूरी छानबीन कराने की मांग की है।
जब कांग्रेस के कमलनाथ से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने भी इस मामले में जांच किए जाने की मांग की। वे बोले कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर कैसे वे भागने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications